Advertisment

हाई डिग्री एक्शन और यूनिक रोमांस लेकर आ रहे हैं पवन सिंह - अम्रपाली दुबे

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
हाई डिग्री एक्शन और यूनिक रोमांस लेकर आ रहे हैं पवन सिंह - अम्रपाली दुबे

एक्शन किंग पवन सिंह और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म 'शेर सिंह' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये पहली बार है जब भोजपुरी स्क्रीन पर फुल लेंग्थ किसी फिल्म में दोनों को एक दूसरे के साथ देखा जाएगा। 'शेर सिंह' में दर्शकों को खतरनाक स्टंट और एक्शन सीन्स, फाइट सीक्वेंस और पवन - आम्रपाली के बीच यूनिक रोमांस भी देखने को मिलेगा। शशांक राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज होगी।

Advertisment

यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज फ़िल्म 'शेर सिंह' के 4 मिनट 11 सेकेंड के ट्रेलर में एक्शन जबरदस्त है। ट्रेलर के पहले 1 मिनट 10 सेकेंड में सिर्फ पवन सिंह का एक्शन शेर के साथ नज़र आ रहा है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि पवन सिंह की एक्शन को पसंद करने वालों के लिए फ़िल्म परफैक्ट है। उसके बाद ट्रेलर में आम्रपाली दुबे की सिजलिंग एंट्री होती है, जिसके बाद पवन और अम्रपाली की नऑन स्क्रीन केमेस्ट्री की भी झलक मिलती है। इसमें आम्रपाली, अशोक समर्थ की बेटी के किरदार में हैं, जिसकी रक्षा के लिए वे पवन सिंह को बॉडीगार्ड रखते हैं और उसका नाम शेर सिंह रखते हैं। फिर कुछ ऐसा होता है कि पवन और आम्रपाली के बीच प्यार की केमेस्ट्री बन जाती है। आगे जानने के लिए फ़िल्म का इंतजार करना होगा। ट्रेलर में संभावना सेठ भी बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दें कि फ़िल्म 'शेर सिंह' का निर्माण पिंक स्टूडियो और एस राय मोशन पिक्‍चर्स के बैनर तले किया गया है। इस फ़िल्म की शूटिंग मुंबई, जोधपुर और लखनऊ के साथ बैंकॉक में भी हुई है। फिल्‍म के निर्माता – निर्देशक शशांक राय हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। को –प्रोड्यूसर गायत्री केशरवानी और ठाकुर विजय सिंह है। फिल्‍म में पवन सिंह ,आम्रपाली दुबे ,बृजेश त्रिपाठी,अशोक समर्थ,आयुषी तिवारी,संजय वर्मा ,जसवंत कुमार,अजय सूर्यवंशी,स्वीटी सिंह,ग्लोरी मोहन्ता,मुकेश तिवारी,राजवीर यादव ,जय सिंह ,विजय सिंह दीपक सिंह,विकास तिवारी,बालगोविंद बंजारा और संभावना सेठ  आदि मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। संगीत छोटे बाबा और श्याम - आज़ाद का है।  गीत लिखा है मनोज  मतलबी , श्याम देहाती ,आज़ाद सिंह ,सुमित चंद्रवंशी ,विनय निर्मल ,धरम हिंदुस्तानी हैं। गायक  पवन सिंह, प्रियंका सिंह और अल्‍का झा हैं। छायांकन सुधांशु शेखर हैं। फाइट मल्‍लेश और ईपी राजवीर यादव का है।

Advertisment
Latest Stories