मजनुआ पीटाता', अब हो रहा वायरल

author-image
By Mayapuri Desk
मजनुआ पीटाता', अब हो रहा वायरल
New Update

सीएम नीतीश कुमार के ट्वीट पर आए कमेंट से प्रेरित होकर पावर स्टार पवन सिंह ने बनाया गाना 'मजनुआ पीटाता', अब हो रहा वायरल

Jyothi Venkatesh

बीते दिनों जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना महामारी के दौरान लॉक डाउन को बढ़ाने सम्बन्धित जानकारी ट्वीट कर दी थी, तब सीएम को टैग करते हुए एक लड़के ने लिखा कि उनकी गर्लफ्रेंड की शादी रुकवा दी जाए। शायद इसी से प्रेरित होकर भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का एक और खूबसूरत गाना 'मजनुआ पीटाता' रिलीज किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

लिंक : 

गाना 'मजनुआ पीटाता' को अब तक कुछ ही घण्टे में लगभग 5 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं और इसके व्यूज बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। पवन सिंह का यह गाना भोजपुरी के लोकप्रिय यूट्यूब चैनल यशी फिल्म्स से जारी हुआ है, जहां लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने अपने दमदार आवाज में गया है। लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। यह गाना एक ऐसे प्रेमी की है जिसकी प्रेमिका की शादी हो रही होती है और वह उसके लिए तड़पते रहता है। फिर हिम्मत जुटा कर शादी वाले दिन उससे मिलता है, जहाँ प्रेमिका के परिजन उसको पीटते हैं। इसी को लेकर यह गाना है, जिसमें प्रेमी यानी 'मजनुआ पीटाता' है। गाने की मेकिंग बेहद खूबसूरत है और लिरिक्स दिल छू लेने वाला है। तभी यह गाना खूब वायरल भी हो रहा है।

गाना  'मजनुआ पीटाता' का कॉन्सेप्ट दीपक सिंह का है और पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं। वीडियो एडिटर रवि पंडित हैं। पवन सिंह को इस गाने के लिए माता - पिता और अजीत सिंह जोकरही से आशीर्वाद मिला है। पवन सिंह ने कहा कि यह गाना उन सबों को बेहद पसंद आने वाला है, जिनकी शादी उनकी प्रेमिका से नहीं हुई है। गाना बेहद एंटरटेनिंग है। बस सब लोग अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखिये।

मजनुआ पीटाता

Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe