प्रियंका पंडित के 'इश्क़' में गिरफ्तार हुए राजू सिंह माही

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
प्रियंका पंडित के 'इश्क़' में गिरफ्तार हुए राजू सिंह माही

भोजपुरी अभिनेता राजू सिंह माही और खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका पंडित इन दिनों इंडस्ट्री में खूब चर्चे में है, चर्चा भी इस बात की कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। यानी एक दूसरे के इश्क़ में गिरफ्तार हैं। दोनों की इन दिनों खूब बन रही है। लेकिन आप कुछ ज्यादा सोचे उससे पहले आपको बता दें कि राजू और प्रियंका की एक फ़िल्म आ रही है ‘पुलिसगिरी’, जिसमें उनका क़िरदार ही रोमांस वाला है। यही वजह है कि सेट के बाहर भी उनकी केमेस्ट्री के चर्चे हो रहे हैं। अब 2 नवंबर को इस फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च होने वाले हैं।

ऐसे में रोमांस की बात को लेकर राजू सिंह माही ने कहा कि  ‘पुलिसगिरी’ में प्रियंका के साथ हमारी अंडरस्टैंडिंग काफी बेहतरीन रही है। यही वजह है कि हमारी केमेस्ट्री निखर कर सामने आई है। इससे लोगों को लगता है कि हमारे बीच कुछ है। लेकिन मैं बता दूं कि प्रियंका के अच्छी अदाकारा हैं। उनके साथ काम करके खूब मजा आया। फ़िल्म के सेट पर हमारी दोस्ती भी हो गयी। हमने कहानी के डिमांड के अनुसार अपना हंड्रेड परसेंट दिया। वे एक अच्छी इंसान भी हैं। तो हमें लगता है कि फ़िल्म में हमारी केमेस्ट्री दर्शकों को पसंद आएगी। लोक आस्‍था के महापर्व छठ के दिन 2 नवंबर को  हमारी फ़िल्म ‘पुलिसगिरी’ का ट्रेलर रिलीज होगा। । आप जरूर देखें।

आपको बता दें कि फिल्‍म ‘पुलिसगिरी’ का निर्माण चर्चित निर्माता अनिल काबरा की कंपनी इंडिया ई कॉमर्स और सीरियल की दुनिया से फिल्मों में कदम रखने वाला प्रोडक्शन हाउस 'चड्ढी बड्डी प्रोडक्शन ने किया है। फिल्‍म के निर्देशक धीरज ठाकुर हैं। फिल्‍म के एक गाने में डांसिंग क्‍वीन संभावना सेठ भी थिरकती दिखाई देंगी। राजू, अनारा गुप्ता, गरिमा सिंह, प्रियंका पंडित, आयूषी तिवारी, राजकपूर शाही, सुधाकर मिश्रा, रमेश गोयल, सज़्ज़ाद खान, सोनू पांडेय, गोपाल राय, चन्द्र प्रकाश तिवारी, जे पी सिंह, मुखिया जी प्रमुख भूमिका में नजर आयेंगे। ‘पुलिसगिरी’ की कहानी विजय साहनी ने लिखी है। म्‍यूजिक मधुकर आनंद व अनुज तिवारी का है। डांस मास्टर की गुप्ता, ज्ञान व प्रसून हैं। फ़िल्म के प्रोड्यूसर भावना पांडेय, चार्ल्स लोगो (बाबा) व देवेंद्र सिंह है। पीआरओ संजय भू‍षण पटियाला हैं।

प्रियंका पंडित के  मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
प्रियंका पंडित के  अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
प्रियंका पंडित के  आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Latest Stories