Advertisment

रवि किशन बने रांची क्राइम ब्रांच के मुखिया

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
रवि किशन बने रांची क्राइम ब्रांच के मुखिया

भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार रवि किशन ने झारखंड पुलिस जॉइन कर लिया है और उन्हें राँची क्राइम ब्रांच का मुखिया बनाया गया है। जी हां

,

रवि किशन इन दिनों झारखंड में अपनी हिंदी फिल्म हंच की शूटिंग में व्यस्त है। मंगलवार को फ़िल्म के गाने की शूटिंग पतरातू झील में की गई। फ़िल्म में प्रियंका मंडल रवि किशन के अपोजिट है। 

publive-image

सोशल मीडिया पर गाने का दृश्य रवि किशन के निजी प्रचारक उदय भगत ने जारी किया जिसमें रवि किशन अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं।

publive-image

उल्लेखनीय है कि शूटिंग से पूर्व रवि किशन ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवीर दास से भी मुलाकात की थी। आधे घंटे की इस मीटिंग में उन्होंने झारखंड में फिल्मसिटी निर्माण की पेशकश भी की। यही नही उन्होंने झारखंड को खूबसूरत लोकेशन की खान बताते हुए कहा कि सरकार जिस तरह फिल्मों को प्रोत्साहन दे रही है इससे आने वाले दिनों में झारखंड फिल्मी हब बन जायेगा क्योंकि यहां के खूबसूरत लोकेशन फिल्मकारों को आकर्षित कर रहा है। 

Advertisment

 

Advertisment
Latest Stories