शक्ति कपूर की फिल्‍म ‘लेडी सिघंम’ से फिर हो रही भोजपुरी स्‍क्रीन पर वापसी

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
शक्ति कपूर की फिल्‍म ‘लेडी सिघंम’ से फिर हो रही भोजपुरी स्‍क्रीन पर वापसी

बॉलीवुड के सुपर वरसटाइल एक्‍टर शक्ति कपूर की भोजपुरी स्‍क्रीन पर एक बार फिर से वापसी होने वाली है। वे इस बार भोजपुरी के युवा अभिनेता गौरव झा और रानी चटर्जी स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म ‘लेडी सिंघम’ में नजर आयेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्‍म में उनका किरदार बेहद खास है। हालांकि इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है कि उनका किरदार निगेटिव होगा या सॉफ्ट शक्ति कपूर नजर आयेंगे। फिल्‍म की शूटिंग फिलहाल आज कल लखनऊ और कानपूर के लोकेशन पर जोरशोर से चल रही है, जहां सेट पर फिल्‍म के लीड अभिनेता गौरव झा और शक्ति कपूर एक साथ स्‍पॉट किये गए। शक्ति कपूर के साथ गौरव झा और रानी चटर्जी की कुछ तस्वीरें सोसल मीडियल पर तेजी से वायरल हो रहा है !

वहीं, भोजपुरी स्‍क्रीन पर वापसी को लेकर शक्ति कपूर ने बताया कि उन्‍हें भोजपुरी भाषा अच्‍छी लगती है। भले काफी समय हो गया है भोजपुरी फिल्‍म को, लेकिन देर आये दुरूस्‍त आये। उन्‍होंने बताया कि भोजपुरी मी‍ठी भाषा है, जिससे उनको लगाव है। यही वजह है कि वे अक्‍सर भोजपुरी के कलाकारों से टच में रहते हैं। उन्‍हें यह अच्‍छा भी लगता है। शक्ति कपूर ने फिल्‍म की तारीफ की और गौरव झा को मेहनती अभिनेता बताया। कहा कि गौरव और रानी भी काफी अच्‍छा काम कर रहे हैं। वे युवा हैं और उनकी एनर्जी बहुत अच्‍छी है। उम्‍मीद है‍ यह फिल्‍म सबों को पसंद आयेगी। फिल्‍म का कंसेप्‍ट शानदार है।  फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी है !

गौरव झा ने शक्ति कपूर के साथ काम करने को लेकर एक्‍साइटेड नजर आये। गौरव ने कहा कि शक्ति कपूर बॉलीवुड सिनेमा इंडस्‍ट्री के आइकन हैं। उनका सानिध्‍य मिलना युवा कलाकारों की खुशनसीबी है। भारतीय सिनेमा को उन्‍होंने जो दिया है, वह अद्भुत है। उन्‍होंने हर तरह के किरदार किये हैं। अब हमारी फिल्‍म में भी काम कर रहे हैं, यह हम सबके लिए सौभाग्‍य की बात है। सेट पर उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा।

Latest Stories