10 अभिनेता जिन्होंने टीवी सीरियल्स में निभाया ''श्री कृष्ण'' का किरदार, इनमें से आपके पसंदीदा एक्टर कौन ?

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
10 अभिनेता जिन्होंने टीवी सीरियल्स में निभाया ''श्री कृष्ण'' का किरदार, इनमें से आपके पसंदीदा एक्टर कौन ?

इन एक्टर्स ने टीवी पर निभाया भगवान 'श्री कृष्ण'' का किरदार , इनमें से एक ने 17 फिल्मों में निभाया है कृष्ण का रोल

टीवी पर हमने कई एक्टर्स को अब तक भगवान कृष्ण की भूमिका में देखा है। रील लाइफ में कृष्ण बने इन एक्टर्स को किसी ने रियल कृष्ण के तौर पर देखा तो कईयों ने इनकी पूजा भी की। वैसे, कृष्ण का नाम आते ही मन में टीवी के एक कृष्ण की छवि जरूरत आती है। रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'कृष्णा' में कृष्ण की भूमिका में नजर आने वाले सर्वदमन बैनर्जी और महाभारत जिसमें नीतीश भारद्वाज ने श्री कृष्णा का किरदार निभाया। जो लोगों के लिए यादगार छवि बन चुके हैं। सर्वदमन बैनर्जी और नीतीश भारद्वाज के अलावा ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने टीवी पर यह भूमिका निभाई है और पॉपुलर भी हुए। तो आए एक झलक इन एक्टर्स पर ...

नीतीश भारद्वाज (महाभारत)

10 अभिनेता जिन्होंने टीवी सीरियल्स में निभाया

Source - Youtube

90 के दशक का कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो बी .आर .चोपड़ा के महाकाव्य धारावाहिक 'महाभारत' की सराहना न कर रहा हो। इस धारावाहिक ने अपने समय में खूब टीआरपी बटोरी थी और लॉकडाउन के इस समय भी खूब लोकप्रिय रहा। ये धारावाहिक हिंदू महाकाव्य महाभारत पर आधारित था। इसमें नीतीश भारद्वाज ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई है जो कहानी के प्रमुख भाग में अर्जुन का मार्गदर्शन करते हैं। उस दौर में लोग उन्हें सचमुच में भगवान श्री कृष्ण ही समझने लगे थे और उनके पैर छूते थे।

सर्वदमन डी बैनर्जी (श्री कृष्णा)

10 अभिनेता जिन्होंने टीवी सीरियल्स में निभाया

Source - Pinterest

रामानंद सागर का पौराणिक धारावाहिक 'श्री कृष्णा' फिर दूरदर्शन पर  प्रसारित हो रहा है। इस शो में  श्री कृष्ण की भूमिका सर्वदमन डी बैनर्जी ने निभाई थी जिनकी मनमोहक मुस्कान कोई भूल नहीं पाया है। इस शो का प्रसारण 1993 से 1996 के बीच हुआ था। सर्वदमन बैनर्जी इस शो से घर-घर में पहचाने जाने लगे थे।

स्वपनिल जोशी (श्री कृष्णा)

10 अभिनेता जिन्होंने टीवी सीरियल्स में निभाया

Source - Youtube

स्वपनिल जोशी ने पहले रामानंद सागर की रामायण में कुश की भूमिका निभाई थी और उसके बाद श्री कृष्णा में टीनएज कृष्णा बने थे। स्वपनिल को कृष्णा के रूप में देखने के बाद कोई भी उनकी जगह किसी और की कल्पना नहीं कर सकता है। कंस के वध में स्वपनिल ने जो शानदार अभिनय किया वह देखने लायक था।

सुमेध मुदगलकर (राधा कृष्ण)

10 अभिनेता जिन्होंने टीवी सीरियल्स में निभाया

Source - Bollywoodlife

वर्तमान में, स्टार भारत का शो राधा कृष्ण छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो में से एक है, जिसका श्रेय सुमेध मुदगलकर को दिया जाता है, जो टिट्युलर भूमिका निभाते हैं। अभिनेता पूरी तरह से अपने चरित्र को निभा रहे हैं और लोग भी उन्हें देखना पसंद कर रहे हैं।

अशोक कुमार बालकृष्णन (श्री कृष्णा)

10 अभिनेता जिन्होंने टीवी सीरियल्स में निभाया

Source - Aajtak

रामानंद सागर के श्री कृष्णा में सारी बाल लीलाओं को करने वाले अशोक कुमार बालकृष्णन थे। उनकी मनमोहक मुस्कान देखने लायक थी। अशोक ने चार साल की उम्र में भरतनाट्यम सीखा था। धारावाहिक में नाग पर जिस तरह से उन्होने नृत्य का अभिनय किया, वह देखने लायक था। अशोक कुमार अभी साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर रहे हैं। वे मुख्य रूप तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

धृति भाटिया (जय श्रीकृष्णा)

10 अभिनेता जिन्होंने टीवी सीरियल्स में निभाया

Source - Pinterest

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'जय श्री कृष्णा' में बाल रूप में धृति भाटिया ने दिल जीता था। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के बाल किरदार को बखूबी निभाया था। ये कहें तो गलत नहीं होगा कि इस धारावाहिक के हिट होने के पीछे उनका बड़ा हाथ था।

मेघन जाधव (जय श्रीकृष्णा)

10 अभिनेता जिन्होंने टीवी सीरियल्स में निभाया

Source - Cinejosh

कलर्स के शो 'जय श्री कृष्णा' में धृति भाटिया के बाद मेघन जाधव ने युवा श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। इस शो से उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली थी। उन्होंने इसके बाद सूर्यपुत्र कर्ण में भी कर्ण का किरदार निभाया था।

सौरभ राज जैन (महाभारत)

10 अभिनेता जिन्होंने टीवी सीरियल्स में निभाया

Source - Timesnetwork

स्टार प्लस चैनल पर महाभारत धारावाहिक साल 2013 में प्रसारित हुआ था। भगवान श्री कृष्ण के किरदार को सौरभ राज जैन ने निभाया था। इस शो में कृष्ण के रूप में सौरभ को काफी पसंद किया था। उनके शार्प फीचर और दमदार आवाज ने किरदार में चार चांद लगा दिए। सौरभ देवो के देव महादेव, उतरन, यहां मैं घर घर खेली, कसम से आदि धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

सौरभ पांडे (सूर्यपुत्र कर्ण)

10 अभिनेता जिन्होंने टीवी सीरियल्स में निभाया

Source - Pinterest

सौरभ पांडे भी श्री कृष्ण का किरदार निभा चुके हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'सूर्यपुत्र कर्ण' में कृष्णा बने थे। यह धारावाहिक कर्ण पर ही आधारित था लेकिन श्रीकृष्ण के साथ कर्ण के संवाद काफी पसंद किए गए।

एनटी रामाराव

10 अभिनेता जिन्होंने टीवी सीरियल्स में निभाया

Source - Youtube

तेलुगु इंडस्ट्री  के बड़े एक्टर्स में से एक एनटी रामाराव ने करीब 17 फिल्मों में भगवान कृष्ण का रोल प्ले किया। कृष्ण के रोल में उनकी बेहतरीन फिल्मों की बात करें तो 1962 में आई 'श्रीकृष्णार्जुनयुद्धम', 1964 में आई तमिल फिल्म 'कर्नन' और 1977 में आई 'दानवीर सूर कर्ण' हैं। उस दौर में एनटी मास के मसीहा के तौर पर जाने जाते थे।  एनटी रामाराव ने  1996 में  इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

और पढ़ेंः Bollywood Remix Songs : कभी पास तो कभी फेल हुए ये रीमिक्स गाने, इन गानों में से आपका सबसे फेवरेट कौन?

Latest Stories