/mayapuri/media/post_banners/631072b7d703526d98437c6c2d2d8478ecf10971bab47f26c8af0e45b88137e5.jpg)
भले ही चुनौतियां और कठिन काम केवल प्रतियोगियों को ही दिए जाते हों, लेकिन हाल ही में, सुपर डांसर के सेट पर मामला बिल्कुल उल्टा हो गया। बॉलीवुड दीवा और सुपर डांसर की जज, शिल्पा शेट्टी को एक प्रतियोगी ज्योति रंजन ने स्टेज पर योग करने की खुली चुनौती दे दी।
Super 12 contestant Jyoti Ranjan challenge Shilpa Shetty to do yogaशिल्पा के वीडियो से सीखा
शिल्पा यह जानकर अचंभित रह गईं कि ज्योति ने योग में महारत हासिल करने के लिए शिल्पा के योग वीडियोज़ का प्रयोग किया था, जिसमें वे अब इतना माहिर हैं कि वह राष्ट्रीय स्तर के प्लेटफार्म पर योग करता हैं।
Super 12 contestant Jyoti Ranjan challenge Shilpa Shetty to do yogaशिल्पा शेट्टी ने न केवल योग किया बल्कि ज्योति के साथ स्टेज साझा करने का निवेदन भी किया, जिसे ज्योति ने बाद में अपनी जिंदगी के सबसे यादगार लम्हों में से एक बताया। इन दोनों के योग परफॉर्म करने के बाद सहयोगी जज अनुराग बसु और गीता कपूर ने दर्शकों के साथ खड़े होकर दोनों का अभिवादन किया। ज्योति भुवनेश्वर, उड़ीसा से हैं और वे सुपर डांस के प्रतियोगियों में से एक रूप में देखे जाएंगे।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)