/mayapuri/media/post_banners/304a8548856a07a1f3633a35700358dba0bd11a733444a307571e7d678325431.jpg)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सबसे ज्यादा देखा जाने वाला किड्स डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' अपने चैप्टर 2 के साथ वापस आ गया है और यह अपने दर्शकों के लिए विजुअल ट्रीट लाने के लिए तैयार है। सुपर जज शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा, गीता कपूर और अनुराग बसु व सुपर होस्ट रित्विक धंजानी और पारितोष त्रिपाठी के साथ, यह डांस शो मनोरंजन का धमाका बनने जा रहा है।
Contestant Shagunमिलिए 'फ्लेक्सिबल गुरु' और 'योग गुरु' से
आॅडिशन की शूटिंग के दौरान, प्रतियोगी शगुन ने अपनी परफॉर्मेंस से जजों पर ऐसा जादू कर दिया कि शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा ने उन्हें 'फ्लेक्सिबल गुरु' और 'योग गुरु' का नाम दे दिया। लेकिन फनी पार्ट उनकी परफॉर्मेंस के बाद था, जिसमें यह बताया गया कि पिछले सीजन में शगुन के पिता शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा को प्रभावित करने के लिए स्पाइडरमैन की तरह ड्रेस पहनकर आए थे और इस सीजन में एक बार फिर वे शक्तिमान बनकर आए थे। यह शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा के लिए बहुत यादगार लम्हा था।
शक्तिमान बनकर आया स्पाइडरमैन !
सेट से जुड़े एक स्रोत ने बताया, 'शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा को तुरंत यह याद आया कि वे पिछले सीजन में स्पाइडरमैन की तरह तैयार होकर आए थे। उन्हें शक्तिमान के रूप में तैयार होकर आए देखकर वे खिलखिलाकर हंस पड़ी और वे उनके उत्साह से काफी प्रभावित थी। उन्होंने यह भी बात की कि कैसे मुकेश खन्ना ने अपने शो 'शक्तिमान' से पूरे देश में तहलका मचा दिया था।'
Anurag Basu greets Shagunगीता को मिला सरप्राइज
इतना ही नहीं, शगुन के पिता के पास गीता कपूर के लिए भी एक सरप्राइज था। उन्हें उन्हें उपहार स्वरूप उनका, उनकी मां और उत्साद, फराह खान का एक सुंदर फ्रेम दिया। गीता इससे बहुत द्रवित हो गईं और उन्होंने कहा कि यह उन्हें मिला अब तक का सबसे अच्छा गिफ्ट है और वे हमेशा इसे अपने दिल के करीब रखेंगी।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)