/mayapuri/media/post_banners/efc644937ef94efed03ac530cfda3dd8c26387b9fdb69f93713c4dda7e62ce42.jpg)
टीवी के बेहद फेमस एक्टर शाहीर शेख के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर शाहीर शेख के पिता का निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से कोरोना वायरस से संक्रमित थे। वहीं एक दिन पहले ही एक्टर शाहीर शेख ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से उनके पिता के लिए दुआ करने की अपील की थी।
/mayapuri/media/post_attachments/1996c6d0b3b76f98be01e428f8e4e8c4278a744db272d3c07fad79acc7fefc29.jpg)
आपको बता दें कि, एक्टर शहीर शेख के पिता को कोरोना हो गया था और इसका संक्रमण काफी ज्यादा बढ़ गया था। वहीं इस बात की जानकारी शाहिर के अच्छे दोस्त और एक्टर अली गोनी ने दी है। बुधवार रात को अली गोनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए और शोक व्यक्त करते हुए कहा- ' इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैहि राजिऊन, अल्लाह अंकल की आत्मा को शांति दे। मजबूत रहो शाहिर भाई।'
?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं शाहिर शेख के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है जिसके चलते पूरी टीवी इंडस्ट्री में एक शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे है साथ ही शाहिर और उनके परिवार की हिम्मत बंधा रहे है। इसी के साथ शाहिर का अपने पिता को लेकर किया हुआ ट्वीट भी वायरल होने लगा है। जिसमें उन्होंने अपने पिता की सलामती के लिए दुआएं मांगी थी।टीवी के बेहद फेमस एक्टर शाहीर शेख के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर शाहीर शेख के पिता का निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से कोरोना वायरस से संक्रमित थे। वहीं एक दिन पहले ही एक्टर शाहीर शेख ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से उनके पिता के लिए दुआ करने की अपील की थी।
/mayapuri/media/post_attachments/1996c6d0b3b76f98be01e428f8e4e8c4278a744db272d3c07fad79acc7fefc29.jpg)
आपको बता दें कि, एक्टर शहीर शेख के पिता को कोरोना हो गया था और इसका संक्रमण काफी ज्यादा बढ़ गया था। वहीं इस बात की जानकारी शाहिर के अच्छे दोस्त और एक्टर अली गोनी ने दी है। बुधवार रात को अली गोनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए और शोक व्यक्त करते हुए कहा- ' इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैहि राजिऊन, अल्लाह अंकल की आत्मा को शांति दे। मजबूत रहो शाहिर भाई।'
?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं शाहिर शेख के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है जिसके चलते पूरी टीवी इंडस्ट्री में एक शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे है साथ ही शाहिर और उनके परिवार की हिम्मत बंधा रहे है। इसी के साथ शाहिर का अपने पिता को लेकर किया हुआ ट्वीट भी वायरल होने लगा है। जिसमें उन्होंने अपने पिता की सलामती के लिए दुआएं मांगी थी।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)