इरफान खान के निधन के बाद दूरदर्शन का ऐलान, री-टेलीकास्ट होगा सीरियल 'श्रीकांत'

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
इरफान खान के निधन के बाद दूरदर्शन का ऐलान, री-टेलीकास्ट होगा सीरियल 'श्रीकांत'

दूरदर्शन ने दी इरफान खान को श्रद्धांजलि, सीरियल 'श्रीकांत' को दोबारा प्रसारित करने का किया फैसला

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन की खबर ने न केवल उनके परिवार बल्कि प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। हर कोई इस एक्टर की मौत की खबर से शोक में है। इरफान खान का बुधवार 29 अप्रैल 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। 28 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मो में काम किया है, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इरफान खान तो चले गए लेकिन फैंस उनकी फिल्में और टीवी शोज़ देखकर उन्हें याद कर रहे हैं।

दूरदर्शन ने सीरियल 'श्रीकांत' को दोबारा प्रसारित करने का किया फैसला

इरफान खान के निधन के बाद दूरदर्शन का ऐलान, री-टेलीकास्ट होगा सीरियल

Source - Twitter

दूरदर्शन ने इरफान खान के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके सीरियल श्रीकांत को फिर से टीवी पर टेलीकास्ट करने का फैसला किया है। चैनल पर इसे रोजाना दोपहर 3.30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। बता दें, श्रीकांत सीरियल शरत चंद्र चटर्जी के उपन्यास श्रीकांत पर आधारित है। ये शो दूरदर्शन पर 1985-1986 तक टेलीकास्ट हुआ था। इसका निर्देशन प्रवीण निस्कोल ने किया था।

सीरियल श्रीकांत में इरफान खान के अलावा फारुख शेख, सुजाता मेहता, मृणाल कुलकर्णी मुख्य भूमिका में थे। उस दौर में यह शो काफी पॉपुलर हुआ था। इस सीरियल से इरफान को बड़ी पहचान मिली थी। इसमें इरफान ने निगेटिव किरदार निभाया था, जिसमें उनकी बेहतरीन एक्टिंग देखकर दर्शक स्तब्ध रह गए थे।

कई टीवी शोज़ में किया है काम

इरफान खान के निधन के बाद दूरदर्शन का ऐलान, री-टेलीकास्ट होगा सीरियल

Source - Twitter

इरफान खान ने फिल्मों में आने से पहले कई टीवी शोज़ में काम किया। जिनमें चाणक्य, चंद्रकांता, स्पर्श, डर, भारत एक खोज जैसे शोज़ शामिल हैं। इरफान खान की पहली फिल्म सलाम बॉम्बे थी। मूवी में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया।

और पढ़ेंः इरफान खान की ये 5 हॉलीवुड फिल्में साबित करती हैं कि वो बॉलीवुड के लिए एक ‘खजाना’ थे

Latest Stories