Advertisment

आज रात टेलीकास्ट होगा रामायण का आखिरी एपिसोड, कल इस समय से शुरू होगी उत्तर रामायण

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
आज रात टेलीकास्ट होगा रामायण का आखिरी एपिसोड, कल इस समय से शुरू होगी उत्तर रामायण

दूरदर्शन का नया शेड्यूल जारी, जानें क्या है उत्तर रामायण

लॉकडाउन के दौरान 90 के दशक की रामलीला यानि रामानंद सागर की रामलीला की वापसी हुई तो लगा कि वो पुराना दौर वापस लौट आया। लोगों ने एक साथ बैठकर इस रामायण को देखा और बहुत कुछ सीखा। लेकिन आज रात रामायण का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होने जा रहा है। इसके बाद रामायण खत्म हो जाएगी और उसके बाद रविवार से शुरू होगी उत्तर रामायण। 

क्या है उत्तर रामायण

Advertisment

आज रात टेलीकास्ट होगा रामायण का आखिरी एपिसोड, कल इस समय से शुरू होगी उत्तर रामायण

जब से उत्तर रामायण प्रसारित करने की घोषणा दूरदर्शन ने की है। तभी से लोगों के बीच उत्तर रामायण क्या है इसको लेकर चर्चा बनी हुई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये है क्या? दरअसल रामायण की सफलता से गदगद दूरदर्शन अब 'लव कुश' का दोबारा प्रसारण करने जा रहा है, जिसे मूलरूप से 'उत्तर रामायण' के नाम से ही जाना जाता है। रावण वध के बाद जब 14 साल का वनवास पूरा कर राम, सीता और लक्ष्मण अयोध्या नगरी लौटे...तो क्या हुआ, राम और सीता के विरह का कारण और फिर लव कुश की पूरी कथा...सभी कुछ इस उत्तर रामायण में दिखाया जाएगा।

रविवार यानि कल से शुरू होगा टेलीकास्ट

उत्तर रामायण के टेलीकास्ट का समय और पूरा शेड्यूल भी दूरदर्शन ने जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल यानि कि रविवार रात 9 बजे इसका पहला एपिसोड टेलीकास्ट होगा और उसके बाद हर रोज़ केवल रात में ही इसे दिखाया जाएगा। सुबह 9 बजे रात वाले एरिसोड को ही रिपीट किया जाएगा।

रामायण ने दूरदर्शन की टीआरपी में ला दिया है उछाल

आज रात टेलीकास्ट होगा रामायण का आखिरी एपिसोड, कल इस समय से शुरू होगी उत्तर रामायण

इस वक्त दूरदर्शन के टॉप सीरियल में से एक है रामायण। जिसने दूरदर्शन की टीआरपी में गजब का उछाल ला दिया है। जब से रामायण शुरू हुआ है तभी से दूरदर्शन नंबर 1 चैनल बन गया है। इसी सफलता को देखते हुए दूरदर्शन ने उत्तर रामायण शुरू करने का फैसला लिया। जो कल से शुरू हो जाएगी। 

महाभारत भी हो रही है प्रसारित

आज रात टेलीकास्ट होगा रामायण का आखिरी एपिसोड, कल इस समय से शुरू होगी उत्तर रामायण

इस वक्त दूरदर्शन पर 90 के दशक के लगभग हर सीरियल की वापसी हो चुकी है जिसमें महाभारत का नाम भी शामिल है। लेकिन रामायण की लोकप्रियता ने महाभारत को भी पीछे छोड़ दिया है। रामायण सभी में टॉप पर है। वहीं रामायण और महाभारत के अलावा शक्तिमान, व्योमकेश बख्शी, देख भाई देख जैसे बेहद ही हिट शोज़ भी दूरदर्शन पर दिखाए जा रहे हैं जिन्हे लोग बड़े चाव से देख रहे हैं।  

और पढ़ेंः 90’s के बॉलीवुड स्टार्स का ये स्टाइल देख खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे आप

Advertisment
Latest Stories