साम दाम दंड भेद छोड़ेंगी ऐश्वर्या खरे

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
साम दाम दंड भेद छोड़ेंगी ऐश्वर्या खरे

अपने किरदार को लोकप्रिय बनाना हर कलाकार का सपना होता है। कुछ लोग अपना रास्ता बहुत जल्द बना लेते हैं जबकि अन्य को दर्शकों पर अपना असर पैदा करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं साम दाम दंड भेद में बुलबुल का किरदार निभा रहीं ऐश्वर्या खरे, जो दर्शकों का प्यार पाने के लिए जूझ रही हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि बुलबुल शो को छोड़ने वाली हैं।

विजय (भानु उदय) की पत्नी बुलबुल शो की नायिका हैं। शो में विजय, बुलबुल और मंदिरा के बीच लव ट्राइ एंगल है। शो के नजदीक एक सूत्र ने बताया कि ऐश्वर्या खरे के किरदार बुलबुल को ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिल सकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि निर्माता शो में बुलबुल के किरदार को खत्म करने की योजना बना रहे हैं।

शो में बुलबुल के किरदार की हत्या हो जाएगी इस तरह से उनके चरित्र का अंत होगा। ऐश्वर्या ने निस्संदेह शो के लिए बहुत मेहनती की है लेकिन चीजें उसके पक्ष में काम करती नहीं लगती हैं।

Latest Stories