अनिल कपूर और मीका सिंह ने ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ 2 के मंच की शोभा बढ़ाई

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
अनिल कपूर और मीका सिंह ने ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ 2 के मंच की शोभा बढ़ाई

बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर हाल ही में स्टारप्लस के शो ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ 2 में स्पेशल जज के तौर पर मीका सिंह के साथ मौजूद थे। ये दोनों ही प्रतियोगियों और जजेस- सुनिधि चौहान, बादशाह और प्रीतम के साथ गाते और डांस करते हुए नजर आये। मंच पर जिस तरह का उत्साह था वह देखने लायक था। अनिल कपूर ने बॉलीवुड के कुछ गानों को अपने सिग्नेचर मूव्स के साथ गाते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, मीका सिंह एक लिजेंडरी जज के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने पिछले हफ्ते के इस शो के टॉप 6 प्रतियोगियों के साथ गाना गाया। सारे प्रतियोगी भी इस अवसर पर काफी खुश थे, क्योंकि पहली बार किसी रियलिटी शो में प्रतियोगी अपना हुनर साबित करने के लिये महान गायकों के साथ मंच साझा कर रहे थे।

वह सही मायने में बॉलीवुड लीजेंड है

इस एपिसोड के बारे में मीका सिंह ने बताया, ‘‘पूरी दुनिया से आये प्रतियोगियों को बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म करते हुए देखना बहुत ही दिलचस्प था। ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ 2 के मंच ने सभी हिन्दुस्तानी दिलों को एक साथ लाकर भारत का मान बढ़ाया है। मैं बेहद खुश हूं कि मुझे उनमें से कुछ के साथ परफॉर्म करने का मौका मिला। साथ ही मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि अनिल कपूर जी के साथ मंच पर आने का मौका मिला, वह एक बेहतरीन कलाकार हैं और सही मायने में बॉलीवुड लीजेंड हैं।’’

Anil Kapoor and Mika Singh Anil Kapoor and Mika Singh

स्टारप्लस के म्यूज़िक रियलिटी शो, ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ ने सारे बंधनों को तोड़कर, सारे हिन्दुस्तानी दिलों को एक साथ लाकर भारत का मान बढ़ाया है। यह वह मंच है जो भारतीय संगीत का विश्व पर होने वाले असर का जश्न मनाता है। इसमें सारे प्रतियोगी जाने-माने भारतीय गानों में अपना अंदाज मिला रहे हैं। यह शो चर्चित भारतीय गानों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ कमाल का अनुभव देने का वादा करता है। हरेक प्रतियोगी गानों में बदलाव लाने के लिये उनमें अपना अंदाज मिला रहा है जिससे कि पारंपरिक और कंटेम्पररी म्यूज़िक का शानदार फ्यूज़न तैयार हो रहा है।

Latest Stories