Advertisment

शो Dance Deewane पर इस हफ्ते नज़र आएंगे अनिल कपूर और रेखा

New Update
शो Dance Deewane पर इस हफ्ते नज़र आएंगे अनिल कपूर और रेखा

कलर्स चैनल का पॉपुलर शो 'डांस दीवाने' धीरे धीरे खत्म होने के आगे बढ़ रहा है। शो को माधुरी दीक्षित दो जजेज के साथ जज करती हैं।

Advertisment

इस साल शो पर कई महान हस्तियां नज़र आये। अब शो का नया प्रोमो कलर्स चैनल ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के जरिए इस हफ्ते के गेस्ट का खुलासा भी किया गया है।

इस हफ्ते शो पर गेस्ट के तौर पर एवर यंग स्टार अनिल कपूर मौजूद होंगे। और साथ ही लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री रेखा भी नज़र आएंगी।

कलर्स ने शो का प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'डांस दीवाने का नया अवतार होगा एक दम खास, क्योंकि दीवानगी की लेवल छुएगा आसमान। आने वाले हफ्तों में मिलिए अनिल कपूर और रेखा जी से। देखिए डांस दीवाने शनिवार और रविवार रात 9 बजे सिर्फ कलर्स पर। #dancemachayenge #dd3'

इन मौके पर कंटेस्टेन्ट को एक के बाद एक कमाल का परफॉरमेंस करते देखा जाएगा। कंटेस्टेन्ट के साथ साथ अनिल कपूर भी शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत एक्ससाइटेड हैं।

Advertisment
Latest Stories