इंडियन आइडल पर अनु मलिक की रचना को मिला बॉलीवुड फ्लिक – सुई धागा By Mayapuri Desk 06 Sep 2018 | एडिट 06 Sep 2018 22:00 IST in टेलीविज़न New Update अनु मलिक को संगीत उद्योग में एक उस्ताद के रूप में जाना जाता है। इंडियन आइडल 10 के सेट पर दर्शकों और सेलिब्रिटी अतिथियों के लिए चुलबुली शायरी लिखने और खुलकर उनके बारे में बोलने के कारण इंडियन आइडल 10 बहुत ही मनोरंजक और मजेदार हो गया है। हाल के एपिसोड में, सेलिब्रिटी मेहमान वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म - सुई धागा को प्रमोट करने के लिए शो में ख़ास तौर पर आए थे। संयोग से, अनु मलिक ने इस बॉलीवुड फिल्म के लिए शीर्षक ट्रैक भी गाया है। अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने इंडियन आइडल पर टॉप के 11 प्रतिभाशाली गायकों के परफोर्मेंस का पूरी तरह से लुत्फ़ उठाया। वरुण धवन ने प्रतिभागियों और जज के साथ नृत्य किया, साथ ही इस एपिसोड के ग्लैमर और मनोरंजन को बढ़ाया। वरिष्ठ संगीतकार अनु मलिक ने वहां पर सब बढ़िया नामक नया गाना रच डाला! नेहा कक्कड़, विशाल डडलानी, सहित सभी वरुण और अनुष्का भी इस संगीतमय चमत्कार से खुश और हैरान थे! अभिनेता जोड़ी इस रचना से इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने उसे उसी क्षण फिल्म में शामिल करने का फैसला कर लिया! इंडियन आइडल 10 के सेट पर अनु मलिक ने खुलासा किया, 'हम सभी के लिए अनुष्का और वरुण का होना एक ख़ास पल था। सुई धागा एक बहुत ही खास फिल्म है और इंडियन आइडल पर पूरा ही लम्हा बहुत सुंदर था। एक संगीतकार के रूप में मेरे लिए यह बहुत ही स्वाभाविक है कि मैं चीज़ों को नए रूप में देखता हूँ। अपने आसपास की वाइब्स से मैं इतना प्रेरित हुआ कि मैं सब बढ़िया है लिख बैठा। सबने उसे प्यार किया और हर कोई हैरान था। वरुण और अनुष्का इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने फिल्म पूरी होने के बाद भी फिल्म का हिस्सा बना लिया। हम सभी के लिए यह एक गर्व का क्षण था कि इंडियन आइडल के सेट पर बना गाना अब आगामी बॉलीवुड फिल्म में शामिल किया जाएगा। ' #bollywood #Anu Malik #Varun Dhawan #Indian Idol 10 #Sui Dhaga हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article