/mayapuri/media/post_banners/1fa20e51ca3a02dc7246c308865b371dbfd9b155e6d83764013c304bd4f601ae.jpg)
पारंपरिक कहानी से हटकर सोनी सब ने अपने वीकेंड कार्यक्रमों के तहत नये कॉमेडी शो ‘नमूने’ का प्रसारण आरंभ करने की घोषणा की है। यह शो पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे की लघु कथाओं पर आधारित हैं। ये मराठी के लेखक और व्यंग्यकार हैं, जिन्हें लोग ‘पू.ला’ के नाम से अधिक जानते हैं। साथ ही वे जाने-माने फिल्म और मंच कलाकार, पटकथा लेखक, लेखक, संगीतकार, गायक और सूत्रधार हैं। उन्हें अक्सर महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है।
Kunal kumar, Paresh Ganatra and Sanjay Moneइस वीकेंड, 21 जुलाई, 2018 को शनिवार रात 9 बजे से शुरू हो रहा यह शो दर्शकों को आस-पास खुशियां ढूंढने की प्रेरणा के बारे में है। ये कहानियां निरंजन के इर्द-गिर्द घूमती हैं। कुणाल कुमार अभिनीत यह किरदार अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और जिम्मेदारियों से परेशान हो जाता है। वहीं उससे बिलकुल उलट उसकी पत्नी भैरवी (तोरल रासपुत्र) एक उत्साही, चुलबुली महिला है और वह हर छोटी चीज में खुशी ढूंढ लेती है। निरंजन को
पू.ला की कहानियां पढ़ना अच्छा लगता है और एक दिन बुराई में अच्छाई ढूंढने में मदद करने के लिये यह महान लेखक, जीवित हो जाते हैं और केवल निरंजन को दिखते हैं। लेखक की भूमिका जाने-माने अभिनेता संजय मोने निभा रहे हैं। फरीदा दादी, रोगभ्रम की शिकार निरंजन की मां, कौशल्या अग्निहोत्री की भूमिका निभा रही है। वह हमेशा ही अपनी बहू के साथ हंसी-मजाक में लगी रहती है। इसमें उनके बच्चे काव्या (सलोनी दैनी) और ललित (आर्यन प्रजापति) मुख्य भूमिकाएं निभाते नजर आयेंगे। इस कहानी में उस समय एक नया ट्विस्ट नजर आयेगा जब पू.ला अपने व्यंग्य और मजाक से निरंजन को नकारात्मकता से उबारने में मदद करते हैं। वे अपनी कहानियों के किरदारों का इसमें सहारा लेते हैं।
Toral Rasputra , Sanjay Mone, Kunal Kumar & Paresh Ganatraदशामी क्रिएशंस के नितिन वैद्य के साथ स्वप्ना वाघमारे जोशी और मनीष रायसिंहानी द्वारा प्रोड्यूस ‘नमूने’ में इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों की फौज नजर आयेगी। अपने बेहतरीन कार्य के लिए मशहूर जय सिंह इस शो का निर्देशन कर रहे हैं।
टिप्पणीः
नीरज व्यास, सीनियर ईवीपी एंड हेड, चैनल सब
‘‘सोनी सब का हमेशा से यही लक्ष्य रहा है कि वह अपने हल्की-फुलकी कॉमेडी शोज के जरिये दर्शकों को नये और ताजगीभरे कंटेंट दे सके। पू.ला एक जाना-माना नाम है, ना केवल अपने साहित्य के कारण, बल्कि खुशियों के कारण भी। हम उनकी कहानियां पढ़ते हुए बड़े हुए हैं और उनसे प्रेरित भी होते रहे हैं। हम चाहते थे कि उस व्यक्ति का सार दर्शकों के लिये पेश करें, जिसे कई लोग मानते हैं। ‘नमूने’ निश्चित रूप से एक बेहतरीन अनुभव होने वाला है।’’
Toral Rasputra ,Paresh Ganatra, Kunal Kumar & Sanjay Moneनितिन वैद्य, प्रोड्यूसर- दशामी प्रोडक्शंस
‘‘मराठी के एक महान किरदार पी.एल. देशपांडे को सोनी सब के परदे पर जीवंत करना वाकई में एक बेहतरीन अनुभव है। दशामी प्रोडक्शंस के शोज में हमारा मानना है कि दर्शक इसके साथ जुड़ सकते हैं और उससे प्रेरित हो सकते हैं। ‘नमूने’ उससे कहीं अधिक है। एक आईकॉन को परदे पर जीवंत करना एक भावनात्मक अनुभव है और इसे हम हमेशा याद रखेंगे।’’
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)