/mayapuri/media/post_banners/cdb5a44aab852a3acc467cac86e686b7b508a75a316dee3a8d2317d40f8faca4.jpg)
आयुष्मान खुराना की सास ने 'रामायण' में राक्षसी का निभाया था किरदार , 12 साल बाद तस्वीरें हो रही हैं वायरल
रामानंद सागर के 'रामायण' ने एक बार फिर से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। दूरदर्शन पर शुरू हुए 'रामायण' को लेकर आज भी लोगों में वही क्रेज देखने को मिल रहा है जो पहले हुआ करता था। एक के बाद एक 'रामायण' के किरदारों पर फिर से चर्चा होने लगी है। कई पुराने किस्से एक बार फिर से सामने आ रहे हैं। वहीं गुम हो गए 'रामायण' के किरदारों पर फिर से बात की जा रही है। इसी बीच 'रामायण' के एक किरदार को लेकर बिल्कुल नई जानकारियां सामने आ रही हैं। 'रामायण' के ​एक किरदार से एक्टर आयुष्मान खुराना का बेहद ही खास रिश्ता है। और वो है उनकी सास अनीता कश्यप का।
आयुष्मान खुराना की सास ने 'रामायण' में त्रिजटा राक्षसी किया था रोल
/mayapuri/media/post_attachments/d9ed1c9b852cb2d34d38f830f6f2e7d3a1cf33afc649a406189fceedff825aba.jpg)
Source - Newstate
आयुष्मान खुराना की सास अनीता कश्यप ने रामानंद सागर की रामायण में एक ऐसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसे भूल पाना मुश्किल है। उन्होंने एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप की मां अनीता कश्यप ने रामायण में त्रिजटा की भूमिका निभाई थी जो कि राक्षसी थी। सीरियल में उनके काफी लंबे सीन दिखाए गए थे। उन्हें सीता हरण के बाद अशोक वाटिका में मां सीता के साथ देर तक बातें करते देखा गया है। जो कि राक्षसी कुल के होने के बाद भी दयालु और उदार दिल की थी।
/mayapuri/media/post_attachments/1c5d599b618d2b2d83a8e073945c3a005bb5d32d0e31eb15f0c12ad013c6dfec.jpg)
Source - Instagram
सीता को बेटी मानने वाली राक्षसी त्रिजटा की भूमिका में अनीता कश्यप ने अमिट छाप छोड़ी थी। हालांकि अनीता कश्यप कभी लाइम लाइट में नहीं रहीं । अनीता एक लेखिका हैं। वह फैशन डिजाइनर भी हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/4ac422455d2165e570e9a9ed6869f2bb4036cd5d0bae86c2cf1fc4291e4b6484.jpg)
Source - Koimoi
यह किरदार आयुष्मान खुराना की सास ने निभाया है इस बारे में आज तक कोई चर्चा नहीं हुई। ना ही आयुष्मान ने और ना ही ताहिरा ने कभी इसका जिक्र किया था।बता दें कि आयुष्मान और ताहिर फैमिली फ्रेंड्स थे। दोनों ने साल 2008 में शादी करने से पहले 12 सालों तक डेटिंग की थी। ताहिरा ने भी कॉलेज के दिनों में थिएटर किया था।
ये भी पढ़ें– लोगों को हंसाने के लिए कपिल शर्मा कर रहे हैं हेलो ऐप पर डेब्यू, शेयर किया फनी वीडियो
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)