Advertisment

प्रियांक-बेनाफशा की हरकतों से बेनाफशा का ब्वॉयफ्रेंड परेशान

author-image
By Amrita Mishra
New Update
प्रियांक-बेनाफशा की हरकतों से बेनाफशा का ब्वॉयफ्रेंड परेशान

बिग बॉस के घर टीआरपी बढाने के लिए कंटेस्टेंट गंदा काम करने से भी पिछे नहीं है पर इन सबका  गंदा रिएक्शन उनके फ्रेंड्स और फैमिली पर पड़ रहा है। बंदगी की करतूतों को देख जहां उनके पापा अस्पताल में भर्ती हो गए हैं वहीं मुंबई के फ्लैट से बंदगी को बाहर निकाल दिया जायेगा। अब बिग बॉस की एक और कंटेस्टेंट के फ्रेंड ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। जी हां और ये रिएक्शन आया है बेनाफ्शा के ब्वॉयफ्रेंड वरूण सूद का।

Advertisment

वरूण चाहते है बेनाफशा शो से बाहर हो जाएं

वरूण ने सोशल मीडिया पर बेनाफ्शा को वोट ना करने की अपील की है। वरूण ने कहा कि बेनाफशा शो में काफी परेशान हैं और वह चाहते हैं कि ऑडियंस हिना खान और सपना चौधरी को सेफ करें जिससे बेनाफशा शो से बाहर हो जाएं और अपने घर लौट आएं। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि कैमरे पर जो दिख रहा है उसके अलावा भी एक सच्चाई है। जब बेनाफ्शा शो से बाहर आएंगी तो इस मुद्दे पर सारी चीजें साफ हो जाएंगी।'

publive-image

दोनों ज्यादा कोजी होते नजर आ रहे हैं

वेल इन दिनों बिग बॉस के घर में ये दोनों कुछ ज्यादा ही कोजी होते नज़र आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले दोनों को एक ही बेड पर सोते भी देखा गया था, जिसके बाद घरवालों ने हंगामा मचा दिया था। ये सब देख प्रियांक की गर्लफ्रेंड ने तो उनसे ब्रेकअप कर लिया है और अब वरूण के वोट ना करने के अपील से ये साफ हो रहा है कि वो बेनाफ्शा को लेकर कितने ज्यादा इंसिक्योर हो गए हैं।

Advertisment
Latest Stories