बर्थडे स्पेशल: काम न मिलने पर बी ग्रेड फिल्में करने लगीं थीं रामायण की सीता, अब दिखती हैं ऐसी

author-image
By Sangya Singh
बर्थडे स्पेशल: काम न मिलने पर बी ग्रेड फिल्में करने लगीं थीं रामायण की सीता, अब दिखती हैं ऐसी
New Update

दूरदर्शन के सबसे पॉप्युलर टीवी शो रामायण के राम और सीता की छवि लोगों के मन में आज भी बसी है। इस सीरियल में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखालिया आज यानी 29 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रही हैं। दीपिका का जन्म मुंबई में हुआ था।

दीपिका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह केवल 15 साल की थी जब उन्होंने सीता का रोल निभाया था। इस रोल को करने के बाद लोग उन्हें सीता के किरदार में इतना पसंद करने लगे कि आकर उनके पांव छूते थे। दीपिका ने एक अन्य इंटरव्यू में कहा, कि सीता का रोल निभाने के बाद वह कपड़े भी सोच समझकर पहनती थीं।

रामायण सीरियल के बाद दीपिका की लाइफ बदल गई थी। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर आने लगे थे। यही नहीं, दीपिका ने साल 1991 में बीजेपी के टिकट से वडोदरा सीट से चुनाव लड़ा और जीती भीं।

दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म 'सुन मेरी लैला' से की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इसके बाद दीपिका को कोई फिल्म नहीं मिली। यहां तक कि इसके बाद उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया।

दीपिका चिखालिया ने बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की थी। शादी के बाद वह फिल्मों से दूर हो गई थीं। दीपिका चिखालिया की दो बेटियां हैं। दीपिका अपने पति की कंपनी श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेलपॉलिश की मार्केटिंग हेड हैं।

दीपिका ने 25 साल बाद गालिब के जरिए पर्दे पर वापसी की थी। इस फिल्म में दीपिका ने ग़ालिब' (आतंकवादी अफजल गुरु के बेटे) की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में निखिल पिताले ने गालिब का रोल निभाया था।

#Bollywood Actress #Tv Actress #Ramayana #Deepika Chikhalia #birthday special deepika chikhalia #happy birthday deepika chikhalia
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe