/mayapuri/media/post_banners/ed97fd510afe4718c90af4c215ba1b37d6f1d1095321283b164614a977cf4252.jpg)
टीवी इंडस्ट्री के जाने माने ऐक्टर हितेन तेजवानी का आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हितेन तेजवानी बिग बॉस 11 के प्रतियोगी रह चुके हैं। वे पॉप्युलर टीवी सीरियल्स ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कुसुम’ और ‘पवित्र रिश्ता’ का हिस्सा रह चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया है। हितेन का जन्म 5 मार्च, 1974 को मुंबई में हुआ। हितेन ने अपनी को-एक्ट्रेस गौरी प्रधान से शादी की है।
एक इंटरव्यू में हितेन ने बताया था कि गौरी के उनके लाइफ में आने से पहले उनकी शादी हो चुकी थी। हालांकि वो शादी केवल 11 महीने तक ही चली थी। 2001 में उनका डिवोर्स हो गया था। उन्होंने शादी के टूटने का जिक्र करते हुए कहा था कि वर्क कमिटमेंट के चलते वे अपनी मैरिड लाइफ के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। यही बाद में शादी के टूटने की वजह बना।
अपनी पत्नी गौरी प्रधान के बारे में उन्होंने बताया था कि जब वे गौरी से पहली बार मिले थे उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि दोनों शादी भी कर लेंगे। दोनों के बीच शूटिंग के दौरान ही प्यार की शुरुआत हुई। इसके बाद दोनों ने साल 2004 में शादी कर ली। तब से लेकर अबतक दोनों खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं। साल 2009 में दोनों माता-पिता बने। निवान और कात्या नाम के दोनों के बच्चे भी हैं।
साल 2011 में उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया। इस दौरान वे अपने शांत स्वभाव की वजह से चर्चा में रहे। उन्होंने अच्छा गेम खेला मगर दुर्भाग्यवश जीतने में असफल रहे। इसके अलावा वे नच बलिए 2 और नच बलिए 4 का भी हिस्सा रहे। आजकल वे डायन टीवी सीरियल में काम कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो वे वास्तव, कृष्णा कॉटेज, अनवर, एंटरटेनमेंट और शोरगुल जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी अगली फिलम कलंक है।