New Update
/mayapuri/media/post_banners/32a1c6ab1d84cf3354c3da80828c746eb4c212f8b231235dddf5ed57898deada.jpg)
मशहूर कॉमेडी स्टार सुनील ग्रोवर को डेंगू हो गया है और मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टियूट में उनका इलाज़ चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ग्रोवर को डेंगू होने के कारण होस्टपीटल में एडमिट करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक सुनील ग्रोवर को बीते दिन से बुखार हो रहा था। जिसके बाद कुछ मेडिकल टेस्ट करवाए गए और उनमे सुनील को डेंगू होने की पुष्टि हुई। सुनील को गुरुवार को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है और इस समय उनका इलाज़ चल रहा है। बता दें की सुनील ग्रोवर की इंडस्ट्री में पहचान उनकी अनोखी कॉमेडी स्टाइल की वजह से है। सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में डॉ मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी का किरदार निभा चुके है।
Latest Stories