/mayapuri/media/post_banners/fcc517fa11338530fcd1e621b76f40a5c631878ad2b00c04996125293a345af1.jpg)
स्टार प्लस का शो Dance Plus सीज़न 6 जल्द ही शुरू होने वाला है। इसकी जानकारी देते हुए डांसर शक्ति मोहन ने तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में वो ब्लैक कलर के ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ पूनीत पाठक और Salmaan Yusuf Khan भी नज़र आ रहे हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शक्ति ने कैप्शन लिखा- “आपके प्यार और ब्लेसिंग की जरुरत है। हम डांस प्लस के अदभूत टेलेंट के साथ अमेजिंग जर्नी स्टाट कर रहे हैं। चलो इसे एपिक बनाते हैं। ओल द बेस्ट डांसर। आप सभी को बहुत सारा प्यार।”
इस शो को शक्ति और पूनीत पाठक के साथ धर्मेश येलांदे जज करते थे लेकिन इस साल उन्हें सलमान ने रिप्लेस कर दिया। इसका कारण ये है कि धर्मेश कलर्स के शो डांस दीवाने को जज कर रहे हैं।
वहीं शो को राघव जुयाल शो को होस्ट करेंगे।
इस शो के हेड जज रेमो डी’सूजा ने भी सभी के साथ तस्वीरें शेयर की और शो के टेलीकास्ट की जानकारी दी।
बात करें Salmaan Yusuf Khan की तो उन्होंने कई शोज जैसे डांस इंडिया डांस और नच बलिए जीता है। वो रेमो डी’सूजा की फिल्म ABCD और स्ट्रीट डांसर 3 में नज़र आए थे।