इस वीकेंड सोनी सब के ‘नमूने’ में नजर आयेंगे देवेन भोजानी

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
इस वीकेंड सोनी सब के ‘नमूने’ में नजर आयेंगे देवेन भोजानी

सोनी सब के ‘नमूने’ ने सोचने का नजरिया बदल दिया है और देशभर में दर्शकों के दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। डेकोरेटर्स के पीछे भागदौड़ करने से लेकर कपड़ों की खरीदारी, शादी के रस्मों की तैयारी करना, भारत के हर परिवार के लिये एक थका देने वाला काम है। इस शो के आगामी ट्रैक में निरंजन (कुणाल कुमार) अपनी भांजी की शादी की तैयारियों में अहम भूमिका निभाने वाले हैं, लेकिन मामा, मुरारी (देवेन भोजानी) यह अहम जिम्मेदारी अपने हाथों में ले लेते हैं और निरंजन निराश हो जाता है।

मामा होने के नाते निरंजन अपनी भांजी की शादी को लेकर बहुत ही उत्साहित है और वह उसकी शादी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उठाने का फैसला करता है। हालांकि, उसे पता चलता है कि मुरारी अपनी बहन के घर में है। मुरारी अपनी उपिस्थति, सारी तैयारियों के साथ परिवार का विश्वास जीतने के लिये शादी की योजनाएं खुद से बनाना शुरू कर देता है। हेयर पिन ढूंढने से लेकर शादी के कपड़ों की खरीदारी तक, सारी चीजें मुरारी के निर्देशों के अनुसार हो रही थी। इससे निरंजन को लगने लगा कि वह दुल्हन के मामा होने का अधिकार खो रहा है।

घटनाओं के सामने आने से क्या मुरारी के बारे में निरंजन की सोच धीरे-धीरे बदल जायेगी?

इस शो में देवेन भोजानी के किरदार के बारे में कुणाल कुमार कहते हैं, ‘‘हम सबको इस बात की खुशी है कि देवेन भोजानी ‘नमूने’ के सेट पर हमारे साथ शूटिंग कर रहे हैं। मुरारी का उनका किरदार पी.एल देशपांडे के ‘नमूना’ नारायण से प्रेरित है। मुरारी उन लोगों में से एक जो चर्चाओं में नहीं आना चाहता और अपनी जगह पर खुश रहना पसंद करता है। देवेन भोजानी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव है और हम उम्मीद करते हैं कि दर्शकों के सामने हम जो परोस रहे हैं, उन्हें पसंद आयेगा।’’

Latest Stories