Advertisment

भारत में मनोरंजन चैनलों की दिशा बदलने को तैयार है ‘डिस्कवरी जीत‘

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
भारत में मनोरंजन चैनलों की दिशा बदलने को तैयार है ‘डिस्कवरी जीत‘

भारत में मनोरंजन चैनलों की दिशा बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है डिस्कवरी जीत। ‘है मुमकिन‘ की विचारधारा के साथ इस चैनल में कहानी कहने का डिस्कवरी का वही शानदार अंदाज होगा। साथ ही बेहतरीन कहानियों के जरिये रियल लाइफ मनोरंजन पेश किया जाएगा जो देश के लाखों लोगों को प्रेरित करेगा। डिस्कवरी जीत 10 करोड़ से ज्यादा घरों में एक साथ शुरू होगा, जो भारत में मनोरंजन चैनलों की दुनिया में एक नया इतिहास रचेगा। यह चैनल सभी डीटीएच और केबल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया (डीसीआईएन) ने डिस्कवरी जीत की सामग्री के लिए नेटफ्लिक्स को अपना एक्सक्लूसिव ‘ओवर द टॉप‘ ग्लोबल पार्टनर बनाया है। इस डील के अंतर्गत डिस्कवरी जीत की शानदार सामग्री दुनियाभर के 190 देशों के दर्शकों को उपलब्ध कराई जाएगी। भारत में डिस्कवरी जीत चैनल पर दिखाई जाने वाली सामग्री के प्रसारण के फौरन बाद दुनिया भर की नेटफ्लिक्स कम्युनिटी इसे देख सकती है।

publive-image Lead star cast of Discovery JEET at the launch Press Conference

डिस्कवरी कम्युनिकेशनंस इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर (साउथ एशिया) करण बजाज कहते हैं, ‘‘भारतीय मनोरंजन जगत में उद्देश्यपूर्ण सामग्री दिखाने के लिए डिस्कवरी जीत एक सबसे बड़ा प्रयास है। हमने भारत के प्रचलित मनोरंजन को लेकर गहन रिसर्च की और इसके बाद हमने ऐसी सामग्री तैयार की जो देशभर के दर्शकों का दिल छू लेगी। हमारी रोचक सामग्री, एक साथ इतने दर्शकों के साथ लांच और एक उम्दा मार्केटिंग अभियान के साथ हमें इस चैनल की सफलता का पूरा विश्वास है। हमें यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि डिस्कवरी जीत की शुरुआत से पहले ही इस चैनल की सामग्री को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता है। इसी के साथ जीत का एक और घर बन गया है - नेटफ्लिक्स, जिसके जरिये दुनिया भर के दर्शक ऐसी शानदार और अनूठी कहानियों का मजा ले सकेंगे, जिसमें भारतीय फ्लेवर है।‘‘

publive-image Lead star cast of Discovery JEET at the launch Press Conference

‘डिस्कवरी जीत‘ भारत में हिंदी मनोरंजन चैनलों के बीच एक नया आयाम स्थापित करना चाहता है, जिसमें वह उद्देश्यपूर्ण सामग्री दिखाएगा। यह चैनल 5 घंटे की रोजाना प्रोग्रामिंग के साथ लांच होगा, जिसमें से 3 घंटे ओरिजिनल प्रोग्रामिंग प्रस्तुत की जाएगी, जो ‘अंडरडॉग विनिंग‘ की विचारधारा पर आधारित होगी। भारत का पहला राष्ट्रीय मनोरंजन चैनल बनने के उद्देश्य के साथ डिस्कवरी जीत हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।‘‘

डिस्कवरी कम्युनिकेशनंस इंडिया के मास एंटरटेनमेंट (साउथ एशिया) के वॉइस प्रेसिडेंट-हेड समीर राव कहते हैं, ‘‘डिस्कवरी जीत पर प्रसारित की जाने वाली दिलचस्प कहानियां, जाने-पहचाने से किरदार और इसका सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुतीकरण ही इसे सारे चैनलों से अलग बनाता है। डिस्कवरी जीत आज की पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करता है जो महत्वाकांक्षी है और अपने और अपने परिवार के लिए एक उज्जवल भविष्य बनाने को लेकर आश्वस्त है। यह चैनल ‘है मुमकिन‘ की भावना को प्रस्तुत करता है, जो हमारे देश के छोटे-छोटे शहरों के लोगों के दिलों में धड़कन बनकर रहती है।‘‘

publive-image Lead star cast of Discovery JEET at the launch Press Conference

अपनी ‘अंडरडॉग विनिंग‘ की मूल विचारधारा के साथ डिस्कवरी जीत का मार्केटिंग अभियान भी इसके प्रमुख शोज़ पर केंद्रित होगा, जिसमे ‘स्वामी रामदेव : एक संघर्ष‘, ‘21 सरफरोश : सारागढ़ी 1897‘ और ‘मेरे पापा हीरो हीरालाल‘ जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। ये सभी शोज़ उन किरदारों को दिखाएगे जिन्होंने तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए सफलता हासिल की।

सुपर स्टार अजय देवगन, जो कि ‘स्वामी रामदेव : एक संघर्ष‘ के प्रोड्यूसर भी हैं, कहते हैं, ‘‘मुझे खुशी है कि डिस्कवरी इंडिया, डिस्कवरी जीत के साथ ऐसी अनूठी सामग्री के साथ शुरू हो रहा है। इन्होंने जमीनी रिसर्च की और गहन अध्ययन के बाद ही इस तरह की सामग्री को चुना है। ‘स्वामी रामदेव : एक संघर्ष‘ यकीनन भारत में टेलीविजन के इतिहास में एक उल्लेखनीय अध्याय जोड़ेगा।‘‘

publive-image Lead star cast of Discovery JEET at the launch Press Conference

डिस्कवरी कम्युनिकेशन्स इंडिया

डिस्कवरी कम्युनिकेशन्स इंडिया देश की अग्रणी इंफोटेनमेन्ट कंपनी है। अपने 12 चैनलों के माध्यम से यह कंपनी बेहतरीन और रोचक सामग्री परोस रही है। इन सामग्रियों के जरिये न सिर्फ दर्शकों की जिज्ञासाएं शांत हो रही हैं बल्कि उनका खूब मनोरंजन भी हो रहा है। इन 12 चैनलों में डिस्कवरी चैनल, टीएलसी, ऐनिमल प्लैनेट, डिस्कवरी एचडी वर्ल्ड, डिस्कवरी साइंस, डिस्कवरी टर्बो, डिस्कवरी किड्स, इन्वेस्टिगेशन डिस्कवरी (आईडी), ऐनिमल प्लैनेट एचडी वर्ल्ड, टीएलसी एचडी वर्ल्ड, डिस्कवरी तमिल और एक प्रीमियम स्पोर्ट्स चैनल डी-स्पोर्ट शामिल है। हर चैनल के कार्यक्रमों में देश के दर्शकों को बांधे रखने की क्षमता है, जिनमें इंसानी अस्तित्व से लेकर प्राकृतिक इतिहास से जुड़े कार्यक्रम, विज्ञान के चमत्कारों से लेकर दुनिया के सबसे खतरनाक और अजीबोगरीब काम, यात्राएं और जीवनशैली, और बेहद अनूठे एवं ताजातरीन इंजीनियरिंग के अजूबों के साथ-साथ लाइव स्पोर्ट कार्यक्रम शामिल हैं।

डिस्कवरी कम्युनिकेशन्स इंडिया जल्द ही एक नया मनोरंजन चैनल डिस्कवरी जीत शुरू करने जा रहा है। इसके जरिये यह चैनल भारत में ही ओरिजिनल कार्यक्रम तैयार करेगा। डिस्कवरी जीत में न सिर्फ डिस्कवरी का कहानी कहने का अनूठे अंदाज शामिल होगा बल्कि अनेक कहानियों के जरिये इसमें बेस्ट रियल लाइफ मनोरंजन पेश किया जाएगा। इससे यकीनन लाखों दर्शकों को एक नई प्रेरणा मिलेगी।

डिस्कवरी जीत पर आने वाले शोज़

‘स्वामी रामदेव : एक संघर्ष‘

‘स्वामी रामदेव : एक संघर्ष‘ एक बायोपिक सीरीज है, जिसमें स्वामी रामदेव के एक अंजान व्यक्ति से एक प्रसिद्ध योग गुरु, मशहूर व्यवसायी और एक राष्ट्रीय हस्ती बनने का दिलचस्प और प्रेरणादायी सफर दिखाया जाएगा। इस शो का निर्माण अजय देवगन फिल्म्स और वॉटरगेट प्रोडक्शन मिलकर कर रहे हैं। स्वामी रामदेव : एक संघर्ष में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नमन जैन युवा रामदेव - रामकिशन के रोल में नजर आएंगे और स्वामी रामदेव का रोल क्रांति प्रकाश झा निभाएंगे।

 ‘21 सरफरोश : सारागढ़ी 1897’

‘21 सरफरोश : सारागढ़ी 1897’ एक फिक्शन शो है जो ब्रिटिश भारतीय सेना की 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 जांबाज सैनिकों की सच्ची कहानी से प्रेरित है। इन सैनिकों ने नार्थ वेस्ट फ्रंटियर क्षेत्र स्थित सारागढ़ी में सेना के ठिकाने की रक्षा की थी। गौरतलब है कि सितंबर 1897 में भारतीय सेना की इस पोस्ट पर 10,000 पशतून और ओराकजई आदिवासियों ने हमला कर दिया था। कॉन्टिलो पिक्चर्स प्रा. लि. द्वारा बनाया जा रहे इस शो में अनेक दिग्गज कलाकार हैं। इसमें मोहित रैना हवलदार ईशर सिंह के लीड रोल, में हैं, मुकुल देव एक आदिवासी अफगानी नेता गुल बादशाह का रोल निभाएंगे और ल्यूक केन्नी, मेजर डेस वोक्स बने हैं।

 ‘मेरे पापा हीरो हीरालाल’

‘मेरे पापा हीरो हीरालाल’ लखनऊ के एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर हीरालाल तिवारी की जिंदगी की कहानी है जो अपनी दो साल की बेटी से बहुत प्यार करता है। विनियार्ड फिल्म्स के निर्माण में बन रहे इस शो में सरवर आहुजा लीड रोल में नजर आएंगे। सरवर के साथ मशहूर बाल कलाकार रिवा अरोड़ा गुनगुन के रोल में नजर आएंगी।

खान नं 1

सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘खान नं 1’ ठगों और जालसाजों के घोटालों को उजागर करता है। यह शो उन लोगों की जिंदगी में झांकता है जिन्होंने अपनी समस्याएं सुलझाने के लिए अपराध का रास्ता चुना। इंस्पेक्टर खान इस शो के प्रमुख किरदार हैं। वे इसमें एक क्राइम हंटर बने हैं जो बेहद स्मार्ट, हाजिरजवाब और अनुभवी पुलिसकर्मी है। वे बड़े से बड़े घोटालों की गुत्थी सुलझाने में माहिर हैं। इस शो से जाने-माने फिल्म निर्देशक रोहन सिप्पी अब भारतीय टेलीविजन पर पहली बार प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं। इसी शो में टैलेंटेड एक्टर राजेश शर्मा भी टीवी पर अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वे इसमें टाइटल रोल में नजर आएंगे।

 ‘कॉमेडी हाई स्कूल‘

‘कॉमेडी हाई स्कूल‘ एक नॉन-फिक्शन शो है हमारे समाज, संस्कृति, शिक्षा और ताजा घटनाक्रमों पर एक हल्का-फुल्का नजरिया पेश करता है, जिसे एक क्लासरूम के माध्यम से पेश किया जाएगा। यह एक साफ-सुथरा कॉमेडी शो है, जिसमें थीम पर आधारित एपिसोड्स होंगे। इस शो में हर अंग्रेजी, हिन्दी, शारीरिक प्रशिक्षण, पर्सनालिटी डेवलपमेंट के टीचर्स के साथ-साथ अनुशासन प्रिय प्रिंसिपल और एक नेक ट्रस्टी भी होगा। ‘कॉमेडी हाई स्कूल‘ में हर हफ्ते मशहूर सेलिब्रिटी अलग-अलग अवतारों में स्कूल में पहुंचेंगे, जैसे कोई एजुकेशनल इंस्पेक्टर बनेगा तो कुछ विद्यार्थियों के पालक बनेंगे जो अपने बच्चों के लिए दाखिला लेने स्कूल आएंगे। इस शो के लीड कलाकारों में राम कपूर, गोपाल दत्त, परितोष त्रिपाठी, कृष्णा भट्ट, जसमीत भाटिया और दीपक दत्ता जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।

गबरू : हिप-हॉप के शहजादे

भारतीय हिप-हॉप म्यूजिक पर आधारित इस फिक्शन शो का निर्माण स्टिल एंड स्टिल मूविंग पिक्चर्स ने किया है। इस शो में अमोल पाराशर मैक मनी के रोल में हैं, वहीं हरलीन सेठी क्वीन बी के रोल में हैं और चौतन्य शर्मा ने सर्फ की भूमिका निभाई है। इस शो में ड्रामा, रोमांस और संगीत का जबर्दस्त संगम है जिसमें ओरिजिनल हिप-हॉप ट्रैक हैं।

अंजान : स्पेशल क्राइम्स यूनिट

यह शो एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर है जो अस्वाभाविक और अनसुलझी घटनाओं में झांकता है। लोटस टॉकीज के निर्माण में बना ‘अंजान : स्पेशल क्राइम्स यूनिट’ में हीना परमार अदिती के रोल में हैं और गशमीर महाजन विक्रांत के रोल में हैं। वे दोनों मिलकर ऐसे अपराधों को सुलझाते हैं जो अलौकिक प्रकृति के होते हैं और जिन्हें देखा या सुना नहीं जा सकता, या जिन पर सभी विश्वास भी नहीं कर सकते।

मैन वर्सेज वाइल्ड विथ सनी लियोन

सनी लियोन अब मेगा-पॉपुलर सीरीज मैन वर्सेज वाइल्ड में अपना रोमांचक पक्ष दिखाने जा रही हैं। यह सीरीज हिन्दी में प्रसारित की जाएगी जिसे यह खूबसूरत एक्टर न सिर्फ होस्ट करेंगी बल्कि इसमें कई मुश्किल स्टंट्स भी करती नजर आएंगी। इसमें वे अपने चुलबुले व्यक्तित्व से कॉमेडी का तड़का भी लगाएंगी।

लुचा : दंगल के सुलतान

लुचा : दंगल के सुलतान कुश्ती पर आधारित एक मनोरंजक शो है, जो मेक्सिकन कुश्ती की लुचा लाइबर स्टाइल पर आधारित है। इसमें मास्क पहने हुए फाइटर्स होंगे जो अपने स्टंट्स और जबर्दस्त एक्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। हर एपिसोड में अनेक मशहूर लुचाडोर्स के साथ एक्रोबैटिक फाइट्स दिखाई जाएंगी। इन लुचाडोर्स की दैविक शुरुआत के बारे में भी बताया जाएगा।

Advertisment
Latest Stories