युविका और प्रिंस नरूला की मेहंदी की तस्वीरें आई सामने रोमांटिक अंदाज में आऐ दोनों नजर

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
युविका और प्रिंस नरूला की मेहंदी की तस्वीरें आई सामने रोमांटिक अंदाज में आऐ दोनों नजर

टीवी एक्टर युविका और प्रिंस इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते है। युविका और प्रिंस की मुलाकात साल 2015 में टीवी शो 'बिग बॉस 9' में हुई थी। इसके बाद दोनों ने 'स्प्लिट्सविला एक्स' में दिखे थे। अकसर दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। यह क्यूट कपल 12 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दोनों की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।

हाल ही में प्रिंस और युविका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अपनी मेहंदी सेरेमनी  में युविका ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आई जिसमें वह बेहद खूबसूरत  लग रही थी। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने फूलों की असेसरी पहनी थी जिसनें उनके लुक को चार चांद लगा दिया। युविका के हाथों में प्रिंस के नाम की बेहद खूबसूरत लग रही  थी

वहीं प्रिंस व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहने ट्रेडीशनल बेहद व हेंडसम  लग रहे है। अपनी मेहंदी के फंक्शन में प्रिंस होने वाली पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए। और दोनों नें साथ मिलकर  बहुत सारी तस्वीरें खिंचवाई। इन दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगो इनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे है।

Latest Stories