Advertisment

'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बनेंगी बिग बॉस कंटेंस्टेंट मंदाना करीमी

author-image
By Sangya Singh
New Update
'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बनेंगी बिग बॉस कंटेंस्टेंट मंदाना करीमी

रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी से अब एक और हॉट हसीना का नाम जुड़ गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिग बॉस से अपनी खास पहचान बना चुकीं मंदाना करीमी की। बिग बॉस में मंदाना ने अपनी मजबूत शख्सियत का परिचय दिया था। अब अपनी यही खासियत वो रियलिटी शो 'फिअर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' के सीज़न 8 में भी दिखा सकती है क्योंकि वो इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।

Advertisment

इस शो में क्रिकेटर एस. श्रीसंत और शमिता शेट्टी जैसे सेलिब्रिटीज़ भी नजर आएंगे जिनसे मंदाना को मुकाबला करना होगा। शो के सीज़न 8 को फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। जो पहले भी यह काम बखूबी कर चुके हैं। इस शो को अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी होस्ट कर चुकी हैं, लेकिन लोगों के सबसे ज्यादा पसंदीदा होस्ट रोहित शेट्टी ही हैं।

Advertisment
Latest Stories