मशहूर कार्टून कैरेक्टर्स टॉम एंड जैरी, पोपाय द सेलर मैन के निर्देशक जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
मशहूर कार्टून कैरेक्टर्स टॉम एंड जैरी, पोपाय द सेलर मैन के निर्देशक जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन

टॉम एंड जैरी और पोपाय द सेलर मैन के निर्देशक जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन

टॉम एंड जैरी और पोपाय द सेलर मैन जैसे शानदार कार्टून फिल्म्स के निर्देशक और निर्माता जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके करीबी पीटर हिमल ने 18 अप्रैल को इस बात की पुष्टि की। वह 16 अप्रैल को प्राग स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। उनके परिवार में उनकी पत्नी और पहली शादी से जन्मे तीन बेटे हैं।

मशहूर कार्टून कैरेक्टर्स टॉम एंड जैरी, पोपाय द सेलर मैन के निर्देशक जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन

Source - Twitter

दुनियाभर को अपने कार्टून कैरेक्टर्स का दीवाना बना चुके यूजिन मैरिल डाइच को जीन नाम से पुकारा जाता था। जीन उत्तरी अमेरिका में पायलटों के प्रशिक्षण व सेना के लिए ड्राफ्टमैन का काम करते थे। स्वास्थ्य कारणों से 1944 में उन्हें इस काम से हटा दिया गया।

 टॉम एंड जैरी के कुल 13 एपिसोड्स बनाए थे

मशहूर कार्टून कैरेक्टर्स टॉम एंड जैरी, पोपाय द सेलर मैन के निर्देशक जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन

Source - Devianart

इसके बाद ही उन्होंने एनिमेशन में अपना हाथ आजमाया और दुनिया को टॉम एंड जैरी हिट फिल्म दी। एनिमेशन में जीन ने काफी काम किया लेकिन उन्हें प्रसिद्धि टॉम एंड जैरी और पोपाय द सेलर मैन से मिली। अपने बेहतरीन निर्देशन के लिए जीन को 1958 में फिल्म ‘सिडनीज फैमिली ट्री’और आगे चलकर बनाई फिल्मों के लिए कुल चार बार आस्कर नॉमिनेशन भी मिले। इतना ही नहीं साल 1967 में फिल्म मुनरो के लिए ऑस्कर पुरस्कार दिया भी गया। जीन ने टॉम एंड जैरी के कुल 13 एपिसोड्स बनाए थे।

यह कार्टून सीरीज 1940 में विलियम हाना और जोसफ बारबरा द्वारा रची गई थी। जीन इसके तीसरे निर्देशक थे, उन्होंने ही इसका लेखन किया था।

टॉम एंड जैरी

मशहूर कार्टून कैरेक्टर्स टॉम एंड जैरी, पोपाय द सेलर मैन के निर्देशक जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन

Source - Amazon

टॉम एंड जैरी एक ऐसा कार्टून है जो लगभग सभी उम्र के लोगों को पसंद आता है। इस कार्टून की कहानी चूहे और बिल्ली की लड़ाई से प्रेरित है। इसमें टॉम एक बिल्ली है और जैरी एक चूहा है। दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं लेकिन इसी के साथ-साथ दोनों एक दूसरे से प्यार भी करते हैं। दोनों एक दूसरे को बर्दाश्त भी नहीं कर सकते लेकिन एक दूसरे से लड़े बिना रह भी नहीं सकते।

मशहूर कार्टून कैरेक्टर्स टॉम एंड जैरी, पोपाय द सेलर मैन के निर्देशक जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन

Source - Amazon

इस कार्टून कैरेक्टर की यही खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसमें नफरत और प्यार का एक बेहद खूबसूरत रिश्ता दिखाने की कोशिश की गई है। ये कार्टून बिना डायलॉग्स के सिर्फ म्यूजिक पर ही चलता है।

ये भी पढ़ें– क्या फिर से साथ रहेंगे इमरान खान-अवंतिका मलिक ? इस फोटो से मिला इशारा

Latest Stories