Advertisment

मालदीव में शादी की सालगिरह का जश्न मनाएंगे दिव्यांका-विवेक

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
मालदीव में शादी की सालगिरह का जश्न मनाएंगे दिव्यांका-विवेक

टेलीविजन की सबसे चहेती जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की शादी को अब दो साल पूरे होने वाले हैं। यह जोड़ी कल अपने साथ के एक साल और पूरे होने का जश्न मनाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। उनकी शादी की सालगिरह के कारण यह दिन खास है। और हमें पता है कि यह सेलिब्रेशन कहां होने वाला है।

Advertisment

हमने सुना है कि यह जोड़ी अपनी शादी की सालगिरह सबसे रोमांटिक जगह पर मनाने वाली हैं। वे लोग मालद्वीव के समुद्र तटों पर पहुंचने वाले हैं। यह शानदार डेस्टिनेशन कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इन कलाकारों को भी अपने व्यस्त कार्यक्रम से दुनिया घूमने और प्रकृति के बीच थोड़ा वक्त बिताने की जरूरत होती है।

‘ये है मोहब्बतें’ की शूटिंग में दिव्यांका काफी व्यस्त रहती हैं, वहीं विवेक दाहिया ‘कयामत की रात’ में व्यस्त हैं। इन दोनों ने छुट्टी के लिये वक्त निकाला है।

अरे, वाह! ये कितनी अच्छी बात है ना?

Advertisment
Latest Stories