/mayapuri/media/post_banners/76e65c071a6eb20feec2709e04bd9ebb8d852b7a94f0ae8b559510294c5502a1.png)
ह्यूमर के साथ मिस्ट्री का तड़का- सोनी सब अपने पसंदीदा शो ‘जीजाजी छत पर कोई है’ के बिलकुल नये अवतार के साथ वापस लौट रहा है
8 मार्च, से हो रहा है शुरू, रात 10 बजे हर सोमवार से शुक्रवार
मुंबई, 24 फरवरी, 2021 अपने कैलेंडर पर तारीख लिख लें, अलार्म की घड़ियां सेट कर लें और तैयार हो जाइये सोनी सब के ‘जीजाजी’ की पागलपन और अजीबोगरीब दुनिया का स्वागत करने के लिये। एक बार फिर यह शो वापस लौट रहा है और वह भी दिलचस्प नये नाम वाले एकदम नये अवतार के साथ, ‘जीजाजी छत पर कोई है’। सोनी सब पर जीजाजी परिवार लौट रहा है, लेकिन इस बार उनकी दुनिया डर के साये में होगी, जोकि आपके रोंगटे खड़े करने वाली है। तो फिर अपने रोज के ठहाकों का आनंद लेने के लिये तैयार हो जाइये!
‘जीजाजी छत पर कोई है’ में परिवारों की पुरानी दुश्मनी वाली एक क्लासिक कहानी दिखायी जायेगी।
‘जीजाजी छत पर कोई है’ में बेहतरीन अभिनेत्री हिबा नवाब, जल्दीराम की प्यारी बेटी सीपी (कनॉट प्लेस का संक्षिप्त रूप) के रूप में वापस लौट रही हैं। वह शानदार अभिनेता शुभाशिष झा के साथ नज़र आयेंगी, जोकि इस शो में जितेंद्र जामवंत जिंदल उर्फ जीजाजी का किरदार निभा रहे हैं। इसमें पहले से भी ज्यादा अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलेंगी और पहले से भी ज्यादा ठहाके लगने वाले हैं। दर्शकों को आगे और भी मजेदार किरदारों को देखने का मौका मिलेगा, जिन्हें बेहतरीन एक्टर्स ने निभाया है।
जीजाजी फ्रेंचाइची के साथ अनूप उपाध्याय भी वापसी कर रहे हैं, जोकि जल्दीराम के रूप में नज़र आयेंगे। वह जल्दीराम स्वीट्स के मालिक जल्दीराम के रूप में नज़र आयेंगे तो वहीं, सोमा राठौर जल्दीराम की वफादार पत्नी सोफिया के रूप में होंगी। जल्दीराम की तरफ से उनका केस लड़ते दिखेंगे, फिरोज़ खान जोकि सोफिया के भाई हैं। चुलबुली सी राशि बावा, जल्दीराम स्वीट्स में वेट्रेस का काम करती है। पुराने कलाकारों के साथ-साथ इस शो में कुछ नये चेहरे भी होंगे, जैसे जीतू शिवहरे, नन्हे के रूप में, जीजाजी के पिता, सुचेता खन्ना, बिजलीदेवी के रूप में, जोकि जीजाजी की मां हैं और गुलज़ार के रूप में होंगे विपिन हीरो। नन्हे, बिजलीदेवी का गोद लिया हुआ बेटा है।
टिप्पणी:
नीरज व्यास, बिजनेस हेड- सोनी सब
‘’इस शो के पहले सीजन ने दर्शकों के साथ काफी गहरा रिश्ता बना लिया था। ‘जीजाजी छत पर कोई है’ का लॉन्च इस बात का सबूत है कि यह शो लोगों की मांग पर वापस लौट रहा है। नयी मजेदार कहानी, अनूठे किरदार और पूरी तरह से नयी मिस्ट्री के साथ, यह शो निश्चित रूप से एक बार फिर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेगा। साल 2021 हमारे लिये शानदार तरीके से शुरू हुआ है, ‘वागले की दुनिया’ को हर उम्र के दर्शकों की तरफ से प्यार मिला है और मेरा विश्वास है कि ‘जीजाजी छत पर कोई है’ सोनी सब के शानदार कंटेंट में और भी चार चांद लगाने का काम करेगा।‘’