लॉकडाउन के माहौल में दूरदर्शन फिर शुरु करेगा पुराने रामायण और महाभारत का प्रसारण

author-image
By Sangya Singh
New Update
लॉकडाउन के माहौल में दूरदर्शन फिर शुरु करेगा पुराने रामायण और महाभारत का प्रसारण

दोबारा टीवी पर दिखेंगे पुराने राम और सीता

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरा देश लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में लॉकडाउन के माहौल में घर बैठे लोग बोर हो रहे हैं और घर में रहकर अलग-अलग तरह से अपना समय बिता रहे हैं। ऐसे में जब लोगों को घर बैठे एंटरटेनमेंट की ज्यादा जरूरत है, तो कोरोना वायरस की वजह से अब न तो नई फिल्में रिलीज हो रही हैं और ना ही नए टीवी शोज की शूटिंग हो रही है। ऐसे में तकरीबन सभी टीवी चैनल्स शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने के लिए मजबूर हैं। वहीं, अब लॉकडाउन के माहौल में दूरदर्शन ने भी एक फैसला किया है। वो ये कि एक दौर में बेहद लोकप्रिय टीवी शो रामायण और महाभारत का रिपीट टेलीकास्ट किया जाएगा।

लॉकडाउन के माहौल में दूरदर्शन फिर शुरु करेगा पुराने रामायण और महाभारत का प्रसारण

Source: Naidunia

दोनों शोज ने रचा इतिहास

लॉकडाउन के माहौल में रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण दर्शकों के लिए बेहद खुशी की बात है। खासतौर पर बुजुर्गों के लिए, जो पुराने रामायण और महाभारत के किरदारों को आज तक भुला नहीं पाए हैं। बता दें कि रामायण और महाभारत दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय और पुराने टीवी शोज में से हैं। ये दोनों ऐसे शोज हैं जिन्होंने इतिहास रचा और इनमें काम करने वाले सभी कलाकार अपने आप में लेजेंड बन गए।

खबरों के मुताबिक प्रसार भारती के शशि शेखर ने ट्विटर पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए ये जानकारी दी और बताया कि ये दोनों शो किस वक्त प्रसारित किए जाएंगे औऱ इसका टाइम स्लॉट भी जल्द ही बता दिया जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही में रामायण की स्टार कास्ट द कपिल शर्मा शो पर आई थी।

लॉकडाउन के माहौल में दूरदर्शन फिर शुरु करेगा पुराने रामायण और महाभारत का प्रसारण

Source: Wordzz

कपिल शर्मा शो में आई थी रामायण की स्टारकास्ट

शो में कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान सभी ने खूब मस्ती की और रामायण की शूटिंग के दौरान के अपने अनुभवों को शेयर किया। द कपिल शर्मा शो का ये एपिसोड लोगों को काफी पसंद आया था। गौरतलब है कि रामायण उस दौर का टीवी शो था जब टीवी पर एक्टर्स को भगवान का किरदार निभाते लोग उन अभिनेताओं को सच में राम और सीता का रूप मान लेते थे और जिस भी शहर या गांव-कस्बे में ये कलाकार जाया करते थे उन्हें भगवान के समान ही सम्मान दिया जाता था। यहां तक कि रामायण शुरु होने से पहले लोग अपने टीवी की भी पूजा करते थे।

ये भी पढ़ें- सैनिटाइजेशन को लेकर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो, बोले- क्या ऐसा हो सकता है ?

Latest Stories