/mayapuri/media/post_banners/b2bf4c08569785e6756abb46176c08f381e251749d84ca297fa22a2173a77d49.jpg)
इंडियन आइडल 10 के पावर-पैक सीजन के बाद, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इंडियन आइडल के साथ अपने दर्शकों के लिए एक और संगीतमय ट्रीट लेकर वापस आ गया है। एक यादगार यात्रा की शुरुआत करते हुए, आगामी सीजन को 15 से 30 साल के बीच के प्रतिभाशाली युवा आकांक्षियों को मंच प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
देश के कई शहरों में आॅडिशन आयोजित करने के बाद, इंडियन आइडल मुंबई के उन युवाओं को खोजने के लिए तैयार है, जो संगीत की यात्रा का अनुभव करने के लिए खुद में जोश और आत्मविश्वास रखते हैं। आॅडिशन की मेज़बानी करने के लिए पूर्व इंडियन आइडल प्रतियोगी रेणु नागर मौजूद रहेंगी।
फर्मेंटल द्वारा निर्मित नवीनतम सीजन, इंडियन आइडल 11 आकांक्षी प्रतिभाओं की एक पूरी नई पीढ़ी से भागीदारी की घोषणा कर रहा है।
मुंबई में ऑडिशन होंगे:
तारीख- 25 अगस्त 2019
स्थान- नाहरइंटरनेशनलस्कूल, नाहर्सअमृतशक्ति, चांदीवालीफार्मरोड, आॅफसाकीविहाररोड, अंधेरीपूर्व, मुंबई, 400072।
समय- सुबह 8:00 बजेसे
इंडियन आइडल सीज़न 11 के आॅडिशंस मुंबई में 25 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे