करण जौहर के साथ 'दिल है हिंदुस्तानी 2' के सेट पर पहुंचे जाहन्वी-ईशान

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
करण जौहर के साथ 'दिल है हिंदुस्तानी 2' के सेट पर पहुंचे जाहन्वी-ईशान

स्टारप्लस का ‘दिल है हिन्दुस्तानी’2 एक म्यूज़िक रियलिटी शो है, जिसने सारी सीमाओं को तोड़ा है और सारे हिन्दुस्तानी दिलों को एक साथ लाकर भारत का मान बढ़ाया है। यह एक ऐसा मंच है जोकि भारतीय संगीत का दुनियाभर पर होने वाले असर का जश्न मना रहा है। सारे प्रतियोगी जाने-माने भारतीय गानों में अपना रंग मिला रहे हैं। जजेस के पैनल में हैं, संगीत की दुनिया के दिग्गज- सुनिधि चौहान, प्रीतम और बादशाह।

खबर है कि ईशान खट्टर एवं जाह्न्वी कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘धड़क’ का प्रचार करने के लिये करण जौहर के साथ इस शो में आ रहे हैं। वे प्रतियोगियों के साथ उनकी फिल्म के सबसे बेहतरीन गाने गाते और उन पर डांस करते हुए नजर आयेंगे।

प्रोडक्शन के करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘दिल है हिन्दुस्तानी’ 2 के मंच पर उन्हें देखना वाकई बहुत मजेदार था। खासतौर से करण जौहर का वापस लौटना, क्योंकि वह इसके पिछले सीजन के जजेस में से एक थे। साथ ही इस शो प्रतियोगी भी रोमांचित होंगे,  क्योंकि उनमें बॉलीवुड का नशा कुछ ज्यादा ही है, खासकर विदेशी प्रतियोगियों में।’’

Latest Stories