/mayapuri/media/post_banners/de0cf464b85edb7454a36e93721298baa6d4edf3ea01432b472a9f632d58c56c.jpg)
अभिनेत्री जन्नत जुबैर रहमानी इस समय टेलीविजन शो और फिल्मों में कम और म्यूजिक वीडियो में काफी ज्यादा दिखाई दे रहीं हैं| एक के बाद एक यूट्यूब पर उनके वीडियो जारी किये जा रहे हैं| पिछले महीने उनका म्यूजिक वीडियो रिलीज़ किया गया था, जो आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा था| वहीं अब उनका एक और गाना ‘डाउनटाउन वल गेड़ीयां’ भी रिलीज़ हो गया है|
‘डाउनटाउन वल गेड़ीयां’ गाना 12 अगस्त को जारी किया गया है| जिसे अब तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है| इस गाने को देखने वालों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है| जल्द ही यह गाना भी टॉप ट्रेंड में शामिल हो सकता है| इससे पहले ज़ी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर जन्नत जुबैर का गाना ‘तेरे बिना’ रिलीज़ किया गया था| उनके इस गाने को भी 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है|