Advertisment

जूनियर बच्चन भी कर रहे हैं ‘आरम्भ‘ का बेसब्री से इंतजार

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
जूनियर बच्चन भी कर रहे हैं ‘आरम्भ‘ का बेसब्री से इंतजार

करण जौहर, ट्विंकल खन्ना और प्रियंका चोपड़ा जैसे बॉलीवुड के बड़े नामों के बाद, इस बार अभिषेक बच्चन ने भी स्टार प्लस की नवीनतम पेशकश ‘आरम्भ‘  को देखने के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने अपने पुराने दोस्तों गोल्डी बहल (निर्देशक) और सृष्टि आर्या (निर्माता) को इसके लिए शुभकामनायें भी दी हैं।

Advertisment

अभिषेक बच्चन के निर्माताओं; गोल्डी बहल और सृष्टि आर्या के साथ काफी अच्छे संबंध हैं। इन लोगों ने द्रोण पर एक साथ काम किया था। ‘आरम्भ‘ का नया प्रोमो देखने के बाद, जूनियर बच्चन ने इस शो को देखने के लिए अपनी उत्सुकता के बारे में ट्वीट किया।

‘आरम्भ‘ में दो सभ्यताओं-आर्यों एवं द्रविड़ों के बीच के टकराव को बयां किया गया है। आर्य द्रविड़ों की भूमि पर बसने के बारे में सोचते हैं तो द्रविड़ अपनी सभ्यता की रक्षा करने की कोशिश करते हैं। पर्दे पर बेहतरीन पलों का सृजन करने के लिए प्रसिद्ध गोल्डी बहल को अपने प्रिय दोस्त अभिषेक बच्चन से शुभकामनायें मिली हैं। पर्दे पर इतने भव्य प्रोमोज देखने के बाद, हमारा इंतजार अब समाप्त होने वाला है, क्योंकि आरंभ का प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार को रात 9 बजे 24 जून से स्टार प्लस पर आरंभ हो रहा है।

Advertisment
Latest Stories