करण ने दी शो 'कॉफी विद करण 6' के नए गेस्ट की जानकारी

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
करण ने दी शो 'कॉफी विद करण 6' के नए गेस्ट की जानकारी

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर जल्द ही अपने फेमस शो 'कॉफी विद करण 6' लेकर वापस आ रहे हैं। इस बार शो में दर्शकों को कुछ स्पेशल जोड़ियां देखने को मिलेंगी और एक दूसरे के कई राज खोलती नजर आएंगी। करण ने इस शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

करण जौहर ने अपने कई गेस्ट की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करके दी है।  इस शो में जाह्नवी कपूर भाई अर्जुन कपूर के साथ, सारा अली खान पिता सैफ के साथ और दीपिका आलिया के साथ  नजर आएंगी। इन सभी की शूटिंग करते हुए की कुछ तस्वीरें सामने आईं थी।

अब करण ने अपने एक और गेस्ट का खुलासा करते हुए  सोशल मीडिया पर जानकारी दी। दरअसल अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।  इस तस्वीर में रणवीर और अक्षय कुमार नजर आ रहे है। तो जाहिर सी बात है अब करण के शो में रणवीर और अक्षय कुमार एक साथ नजर आएंगे। इस तस्वीर में रणवीर और अक्षय दोनों करण जौहर को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अक्षय ने कैप्शन में लिखा- '' मैं ज्यादा कॉफी पर्सन तो नहीं हूं. लेकिन करण जौहर जानते हैं की मुझे किस चीज की जरूरत होती है. रणवीर सिंह के साथ काउच पर बैठ कर बहुत मजा आया। '' तस्वीर को देखने से ही लग रहा  तीनों ने  शूटिंग के समय बहुत मस्ती की है।  यह दोनों कलाकार ही अपने सवभाव से बेहद जबरदस्त है। लेकिन अब  देखना यह है की दोनों कलाकार साथ मिलकर करण के शो में अपना क्या राज खोलते है।

फिल्मों की बात करें तो अक्षय इन दिनों  अपनी आने वाली फिल्म '2.0'  में बिजी हैं। इसके अलावा वह  अपनी फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग भी कर रहे है। वही रणवीर सिंह अपनी फिल्म  सिंबा  में बिजी है। उनकी इस फिल्म को रेहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे है। इस फिल्म में  उनके साथ सारा अली खान  भी नजर आएंगी। यह उनकी  पहली फिल्म होगी।  सारा इस फिल्म से बॉलीवुड  में कदम रख रही है।

Latest Stories