Advertisment

इस टीवी शो को होस्ट करेंगे करण-बिपाशा ?

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
इस टीवी शो को होस्ट करेंगे करण-बिपाशा ?

हमारे अपने डॉ. अरमान मलिक यानी, अभिनेता करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर छोटे परदे पर वापसी कर सकते हैं। खबर है कि करण सिंह ग्रोवर स्टार प्लस के आगामी शो ‘इंडिया’ज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ को होस्ट कर सकते हैं। यही नहीं, इस शो में को-होस्ट के रूप में उनका साथ दे सकती हैं उनकी खूबसूरत बंगाली बाला बिपाशा बसु।

छोटे पर्दे से ही मिली पहचान

हालांकि, करण सिंह ग्रोवर को छोटे परदे के जरिये ही पहचान मिली है और उसके बाद उन्होंने बड़े परदे का रुख कर लिया था। लेकिन अब ऐसी खबर है कि वो टेलीविजन पर ‘इंडिया’ज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ के होस्ट के तौर पर वापसी करने वाले हैं। इसके अलावा, सबसे खास बात है कि छोटे परदे पर बिपाशा बसु का ये डेब्यू होगा। एक सूत्र ने जानकारी दी है कि, ‘‘करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु से इस बारे में संपर्क किया गया है। उनकी तरफ से अभी हां का इंतजार है।’’

ये शो हमें भारत का अगला सुपरस्टार देने वाला है और उस सुपरस्टार को निखारने का काम बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशक करण जौहर और रोहित शेट्टी करेंगे।

करण ने ‘जरा नच के दिखा’, ‘आइडिया रॉक्स इंडिया’, ‘पावर कपल’, आदि जैसे शोज को होस्ट किया है। छोटे परदे पर उनका रुमंकीलव देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा।

Advertisment
Latest Stories