/mayapuri/media/post_banners/658ded80e60c639b9f32c5972032691fae0a05eb2f5023fd44d468182387e83e.png)
Khatron Ke Khiladi 11 का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। इस बार शो का टैग लाइन डर vs डेयर है। प्रोमो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी को जीप में एंट्री लेते देखा जाता है। उनके साथ एक चीता भी नज़र आ रहा है। साथ ही वो अपनी जीप से एक हेलीकॉप्टर में चढ़ जाते हैं।
वीडियो के दौरान रोहित शेट्टी को कहते सुना जा सकता है कि 'ये कोई आम बेटल ग्राउंड नहीं। यहाँ न बहाना, न भागना, न सरेंडर। यहाँ कदम कदम पर बढ़ेगा डर और डेयर के वोर्रिर्स देखने उन्हें टक्कर। ये है डर और डेयर का बेटलग्राउंड, वेलकम टू कैप्टाउन।'
रोहित शेट्टी ने शो का प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही इसे कैप्शन भी दिया है- 'Khatron Ke Khiladi 11, डर vs डेयर। कमिंग सून ऑन #colors.'
शो में कई सेलेब्स जैसे दिव्यंका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, निकी तंबोली, श्वेता तिवारी, आस्था गिल, आदित्य विक्रम सिंह, अर्जुन बिजलानी और अन्य नज़र आने वाले हैं।
आये दिन कंटेस्टंट शो से जुड़ी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।