टीवी की 'किन्नर बहू' ने शाही अंदाज में ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ लिए फेरे

author-image
By Sangya Singh
New Update
टीवी की 'किन्नर बहू' ने शाही अंदाज में ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ लिए फेरे

टीवी के हिट शो 'शक्ति-अस्तित्व के अहसास के' की किन्नर बहू यानी टीवी ऐक्ट्रेस रुबीना दिलाइक अपने बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गईं हैं। शादी की सभी रस्में शिमला के वुडविल पैलेस में संपन्न हुई। अभिनव और रुबीना की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रुबीना ने बतौर शादी के जोड़े में क्रीम और गुलाबी रंग का लंहगा पहना था। वहीं अभिनव इस दौरान नीले रंग की शेरवानी में दिख रहे थे। इससे पहले रुबीना डांस करते हुए शादी के मंडप की ओर गई थीं। अभिनव और रुबीना 2015 से डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात मुंबई में एक दोस्‍त के घर पर हुई थी, जहां रुबीना और अभिनव गणपति पूजन के लिए आए हुए थे। अभिनव को सीरियल 'दीया और बाती हम' सीरियल से पहचान मिली थी।

आपको बता दें, पहले रुबीना छोटी बहू सीरियल के अपने को- एक्टर अविनाश सचदेव को डेट कर चुकी हैं।  रुबीना और अविनाश के प्यार की शुरुआत सीरियल छोटी बहू के सेट पर हुई थी। शुरुआती दौर में दोनों के बीच उतनी करीबी नहीं थी। लेकिन आउटडोर शूटिंग के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।  तभी इनके बीच दोस्ती भी गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदलने लगी। खबरों के मुताबिक, दोनों का ये रिश्ता शादी तक पहुंच गया था। अविनाश ने रुबीना के दादा से शादी के लिए रुबीना का हाथ मांगा था। दादा ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। हालांकि, दोनों ने इस खबर को कभी कनफर्म नहीं किया था।

रुबीना और अविनाश के रिश्तों में कुछ दिनों बाद दरार आने लगी। इस दरार की वजह थी अविनाश का दूसरी एक्ट्रेस के साथ अफेयर की खबरें। इसके बावजूद दोनों ने सुलह की कोशिश की थी। लेकिन, ये रिश्ता टूट गया। रुबीना से ब्रेकअप के बाद अविनाश ने ''इस प्यार को क्या नाम दूं?'' की को-स्टार शालमली देसाई से 2015  में शादी कर ली थी। एक इंटरव्यू के दौरान रुबीना ने बताया था कि दिल टूटने के बाद शुरुआत में उन्हें परेशानी हुई। वो खुद से ही पूछा करती थी कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ। लेकिन, बाद में वह और मजबूत इंसान बन गई।

Latest Stories