New Update
/mayapuri/media/post_banners/90289caa9e3c1aad3abc3e8ebcd7110ec76de07e63d14ddd906b14a7e02ae924.jpg)
साल 2020 न जाने कितनी बुरी खबरें लेकर आया है। कोरोना महामारी से लेकर बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं से इस साल ने न जाने कितने घरों को तबाह किया। ऋषि कपूर,इरफान खान जैसे कई बड़े बड़े कलाकारों को भी हमने इस साल खोया है।
/mayapuri/media/post_attachments/b56585bf8bad4c72d097ac88a46c9ef96cc6f59d56bed9272db227881cbf4c94.jpg)
अभी अभी एक और ऐसी ही बुरी खबर मिली है।भारत की पहली बॉलीवुड हिंदी मैगज़ीन 'मायापुरी मैगज़ीन' के वरिष्ट जर्नलिस्ट 'श्याम शर्मा' का शुक्रवार शाम निधन हो गया।श्याम शर्मा कोरोनो से संक्रमित थे।कोरोनो से चलती अपनी इस जंग को श्याम शर्मा जीत नही पाए।
/mayapuri/media/post_attachments/ea6912fef8c1ff61d3d5d2afffe7b3b80ec8561242922c9683c2f787e40faa23.jpg)
श्याम शर्मा मायापुरी के सबसे श्रेष्ठ जर्नलिस्ट में से एक थे।काफी लंबे समय से श्याम शर्मा मायापुरी से जुड़े थे और हमेशा से ही अपने काम मे माहिर थे।1980 से मायापुरी से जुड़ने के बाद श्याम शर्मा इस साल अपने 30 साल यहाँ पूरे कर चुके थे। एक बेहतरीन जर्नलिस्ट के साथ साथ श्याम शर्मा व्यक्तिगत रूप से भी एक अच्छे इंसान थे।मायापुरी की प्राथनाएं उनके और उनके परिवार के लिए हमेशा साथ है।
Latest Stories