इंडियन आइडल 10 सेट पर मोदक बनाने की प्रतियोगिता

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
इंडियन आइडल 10 सेट पर मोदक बनाने की प्रतियोगिता

इंडियन आइडल 10 महा गणपति विशेष एपिसोड के साथ गणपति बाप्पा का सबसे इंतज़ार किया जाने वाला और  प्रिय त्यौहार मना रहा है। टॉप 11 कंटेस्टेंट, मनोरंजन उद्योग से संगीत जोड़ी - अजय और अतुल और जज नेहा कक्कड़, विशाल डडलानी, और अनु मलिक के साथ इस जश्न का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाएं। इंडियन आइडल की मराठी मुल्गी अवंती पटेल के 'अप्सरा आली' गाने को सुनकर मेहमान और जज दोनों ही खुश हुए और मेहमानों ने उस गाने का अपनी ज़िन्दगी में मोल बताया। भगवान गणपति के पसंदीदा मीठे मोदक के बिना गणपति उत्सव कभी पूरा कैसे हो सकता है? इंडियन आइडल टीम ने सेट पर एक मोदक बनाने की प्रतियोगिता की मेजबानी की! publive-image

अवंती पटेल की मां ने मेहमानों और जज को मोदक बनाना सिखाया और फिर सेट पर एक दिलचस्प मोदक बनाने की प्रतियोगिता हुई। अवंती पटेल की मां ने अजय और अतुल और जज नेहा कक्कड़, विशाल डडलानी, और अनु मलिक को मोदक बनाने की चुनौती दी, जिसके बाद सभी ने अपने हाथों से पारंपरिक महाराष्ट्रीयन को मिठाई बनाने के लिए  कोशिश की।publive-image

अवंती ने कहा, 'गणेश चौथी साल के सबसे अच्छे समय में से एक है जब हम अपना मनपसन्द खाते हैं। त्यौहार का मेरा पसंदीदा हिस्सा हैं मोदक, मगर हमारे घर पर सभी को मोदक बनाना होता है, तभी हम उन्हें खा सकते हैं। यह वास्तव में मजेदार और अद्भुत है कि आप अपने परिवार के साथ मिलकर मजाक कर सकें और इंडियन आइडल पर वही हुआ जब मेरी मां ने सभी को मोदक बनाना  सिखाया और फिर कुछ मोदक बनाने की जज और अजय और अतुल को चुनौती दी। यह वीकेंड इंडियन आइडल 10 के सबसे अद्भुत एपिसोड में से एक होगा।

देखते रहें, इंडियन आइडल 10 इस शनिवार और रविवार रात 8 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीवीजन पर

 

Latest Stories