आशका गोरडिया के साथ गोवा में मस्ती करती नजर आई मौनी रॉय

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
आशका गोरडिया के साथ गोवा में मस्ती करती नजर आई मौनी रॉय

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जिसमें वह अपनी फ्रैंड और टीवी एक्ट्रेस आशका गरोडिया के साथ बैड पर लेटे हुए मस्ती कर रहीं हैं। मौनी ने अपनी यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। जो की लोगो को काफी पसंद भी आ रही हैं। वेसे तो मौनी अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले  भी मौनी ने अपनी बिकिनी की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया था। और उन तस्वीरों को भी लोगो ने काफी पसंद किया था।

एक कॉमन फ्रेंड की शादी में हिस्सा लेने

पहुंची 

गोवा 

बता दे की, इन दिनों  मौनी और आशका अपनी एक कॉमन फ्रेंड की शादी में हिस्सा लेने गोवा पहुंची हैं। और इसी दौरान वह दोनो साथ में अपने वैकेशन पर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। मौनी की बात करे तो उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘गोल्ड’ 15 अगस्त, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। और इसके अलावा मौनी निर्देशन अयान मुखर्जी की नई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ में भी काम कर रही है।

Latest Stories