Advertisment

शाहरूख को पसंद है पुराना फैशन

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
शाहरूख को पसंद है पुराना फैशन

टेलीविजन पर शाहरुख खान के नये शो ‘टेड टॉक्स इंडिया नई सोच’ ने किंग खान के बारे में कई राज खोले हैं। शो के दौरान एसआरके के फैन्स को उनके अलग-अलग पहलुओं के बारे में जानने का मौका मिल रहा है। इस बीच हमारे पास एक उड़ती-उड़ती खबर आई है। खबर यह है कि शाहरुख खान को लोगों से संपर्क करने के नये तरीकों की बजाय पुराने तरीके ज्यादा पसंद आते हैं।

 पुराने तरीके पसंद हैं

शाहरुख ने कहा, ‘‘मैं सोशल एप्स पर, ज्यादा चीजें नहीं डालता हूं, मुझे अभी भी पुराने तरीके पसंद हैं।’’ उन्होंने आगे कहा कि उनके बच्चे उनके पास आते हैं और नई तकनीकों के बारे में बताते हैं। भले ही उन्हें नई-नई चीजों के बारे में अपडेट रहना पसंद है, फिर भी उन्हें पुराने तरीके से अच्छे लगते हैं।

अब यह किसने सोचा होगा कि सोशल मीडिया के चहेते शाहरुख खान, जिन्हें लाखों लोग इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फॉलो करते हैं, उन्हें अभी भी ईमेल से ज्यादा हाथ से चिट्ठी लिखना पसंद है।

Advertisment
Latest Stories