/mayapuri/media/post_banners/0cbda970f6251f7159ca680506080615af7a1a11379d9491929a397d32fbdd55.jpg)
स्टारप्लस का अपने तरह का रियलिटी गेम शो ‘सबसे स्मार्ट कौन?’ अपने अनूठे कंटेंट और अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतियोगियों के कारण काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। अब इस प्रस्तुति में एक महीने तक महिलाओं को समर्पित जश्न के साथ इस प्रस्तुति में नया तड़का डाला जा रहा है।
महिलाएं जो अपनी चीजों के साथ परिवार को अपनी स्मार्टनेस और निपुणता के साथ संतुलित करने का मुश्किल काम करती हैं। वही महिलाएं इस शो का मुख्य आकर्षण होने वाली हैं। यह 23 जुलाई से शुरू हो रहा है, जिसका प्रसारण शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे किया जायेगा, जब महिलाएं खूब सारी मस्ती करेंगी। साथ ही अपने कॉमन सेंस का इस्तेमाल करते हुए सवालों के जवाब देकर, ढेर सारे पैसे जीतेंगी। मस्ती के इस मौके पर उनके साथ होंगे, होस्ट रवि दुबे।
इस शो में गेम्स और मजेदार एक्टिविटीज देखने को मिलेगी, जोकि महिलाओं के रोजमर्रा के कामों पर आधारित होंगी। सवालों के मौजूदा फॉर्मेट में प्रेजेंस ऑफ माइंड के साथ पिज्जा़ भी शामिल हो रहा है, जो इस पूरी प्रक्रिया के जोश को बढ़ायेगा। साथ ही घर पर बैठी महिलाओं के लिये भी हॉटस्टार पर ‘सबसे स्मार्ट कौन?’ प्ले अलॉन्ग पर खेलते हुए, इस उत्सव में हिस्सा लेने का मौका है।
तो फिर शामिल हो जाइये महिलाओं के साथ ढेर सारी मस्ती के इस घंटे में, 23 जुलाई से, ‘सबसे स्मार्ट कौन?’ में प्रत्येक सोमवार-शुक्रवार, शाम 6.30 बजे, केवल स्टारप्लस और हॉटस्टार पर!
Host Ravi Dubey celebrating Women's Special on Sabse Smart Kaun

Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)