सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ में पंडित रामा कृष्णा कर रहा है अपनी जान बचाने के लिये संघर्ष

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ में पंडित रामा कृष्णा कर रहा है अपनी जान बचाने के लिये संघर्ष

पंडित रामा कृष्णा की जान खतरे में! सोनी सब का पसंदीदा किरदार पंडित रामा कृष्‍णा विजयनगर दरबार को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालने में मदद करने  और अपनी बुद्धिमानी से भरपूर चालों के लिए मशहूर है।  यह किरदार अब जल्द ही अपने जीवन के लिए जूझता नजर आयेगा। रामा (कृष्ण भारद्वाज) की जान लेने के लिए कैकला (विश्वजीत प्रधान) की चालें अपने चरम पर हैं। ऐसे में पंडित रामा के लिए आने वाला वक्त काफी मुश्किल होने जा रहा है। कैकला रामा को गुप्त रूप से धीमा  जहर देकर अक्षम और भ्रमित साबित करने की चाल चल रहा है,  जिसके चलते रामा अजीब तरह से बर्ताव करने लगता है। पंडित रामा कृष्णा,  इस तरह के नशे की हालत में होने के चलते पहली बार दरबार में किसी भी मामले को हल करने में असमर्थ हो जाता है। जिसका लाभ उठाते हुए कैकला का सहयोगी ताथाचार्य उसे अपमानित करता है और दरबार के मामलों को खुद ही हल करने लगता है।

भास्कर की दोस्त कांता (ध्रुवी जानी) और कैकला की बेटी आम्रपाली (मानुल चुडासमा) रामा के इस अजीब व्यवहार को देख लेती है। इसके बाद वे उसे एक डॉक्टर के पास ले जाने की योजना बनाती हैं। उन्हें वहां पता चलता है कि रामा किसी दवाई के बहुत गहरे प्रभाव में है और उक्त दवाई की अब एक और बूँद रामा की जान ले सकती है। दूसरी तरफ, कैकला अपनी आखिरी चाल चलते हुए दवाई की आखिरी खुराक रामा तक पहुँचाने की योजना बनाता है, ताकि उसकी जान ली जा सके।

क्या रामा खुद को बचाने में कामयाब होगा?

 कृष्ण भारद्वाज, जो की पंडित रामा कृष्णा का किरदार निभा रहे हैं, कहते हैं, इससे पहले भी कई मौकों पर पंडित रामा कृष्णा को चुनौती का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस समय यह चुनौती बहुत ही अलग और जानलेवा भी है। रामा खुद को जागृत और होश में बनाए रखने के लिए जूझ रहा है। आने वाले एपिसोड्स में रामा और भी नाजुक स्थिति में नजर आयेगा, क्योंकि उनका दुश्मन कैकला अपनी आखिरी योजना बनाता है। यह देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्‍प होने वाला है कैसे रामा अपने आप को बचाने के लिए अपनी बुद्धिमत्ता का सहारा लेता है। साथ ही कैसे वह कैकला के बुरे इरादों से पूरे दरबार को भी बचाता है।”

 रामा अपनी जान कैसे बचायेगा, जानने के लिये देखते रहिये 'तेनाली रामा', हर सोमवार से शुक्रवार  शाम 7.30 बजे केवल सोनी सब पर!

Latest Stories