Advertisment

पुनीश-बंदगी के बाद बिग बॉस के अगले लव-बर्ड्स

author-image
By Amrita Mishra
New Update
पुनीश-बंदगी के बाद बिग बॉस के अगले लव-बर्ड्स

बिग बॉस 11 के घर के फेमस लव बर्ड पुनीश-बंदगी को तो आप अच्छी तरह जानते ही हैं। अब घर में एक और लव बर्ड नज़र आ रहा है। ये नया लव बर्ड कोई और नहीं बल्कि प्रियांक और बेनाफ्शा हैं। प्रियांक और बेनाफ्शा को अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है। यहां तक की पिछले हफ्ते जब बेनाफ्शा ने आकाश पर इल्जाम लगाया था तो प्रियांक ही थे जो बेनाफ्शा के सपोर्ट में सबसे आगे खड़े थे। हालांकी ये दोनों ही घर के बाहर रिलेशनशिप में हैं।

पुनीश-बंदगी का खुलेआम किस

प्रियांक और बेनाफ्शा के बीच की नजदिकीयां इन दिनों साफ देखी जा सकती है। वहीं घर के ऑफिशियल लव बर्ड पुनीश-बंदगी अपने रिश्तों को खुलेआम स्वीकारने में भी झिझकते नहीं हैं। ये दोनों खुलेआम किस करते भी नज़र आ जाते। इनकी इस हरकत की वजह से सलमान खान ने जमकर उनकी क्लास भी लगाई थी। वेल सलमान खान की हिदायत को पुनीश-बंदगी कितना सीरियसली लेते हैं इसका पता भी जल्द चल जायेगा।

Advertisment
Latest Stories