Advertisment

‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ के सेट पर भावुक हुई प्रियंका चोपड़ा

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ के सेट पर भावुक हुई प्रियंका चोपड़ा

स्टार प्लस के आगामी रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ का पहला एपिसोड पूरे चमक-धमक के साथ शूट किया गया, जहां प्रियंका ने अपनी उपस्थिति से रात को और रोशन बना दिया था।

प्रियंका के पिता सेना में थे

वह शाम बड़ी ही मनोरंजक हो गई थी, लेकिन इसी बीच अपनी देसी गर्ल की आंखों में आंसू देखकर सारे हैरान रह गये! शो पर एक 21 साल के प्रतियोगी ने, भारतीय सेना को समर्पित एक ऐक्ट किया। प्रियंका के माता और पिता दोनों ही सेना से ताल्लुक रखते हैं, यह ऐक्ट देखकर वह भावुक हो गईं। प्रियंका के पिता भारतीय सेना में फिजिशियन थे, प्रियंका ने बताया कि जब उनके पिता सेना में थे, उन दिनों घर आकर बातें बताया करते थे।

publive-image

पिता को मिस करती हूं

आंखों में आंसू लिये प्रियंका ने अपने दिल की बात दर्शकों का बताई, उन्होंने कहा कि वो अपने पिता को बहुत मिस करती हैं और इस ऐक्ट ने उन्हें अपने पिता की याद दिला दी। इतना ही नहीं उन्होंने इस एक्ट में करण के प्रयासों की भी तारीफ की और वह उनकी तकनीक से काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं करण से बहुत प्रभावित हूं कि उन्होंने एक्ट को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाया और उसे सामान्य बनाये रखा। उनमें निश्चित रूप से एक्स फैक्टर है, जो सुपरस्टार बनने के लिये चाहिये।’’

Advertisment
Latest Stories