कॉमेडी बहुत ही मुश्किल जोनर है- प्रियंका चोपड़ा

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
कॉमेडी बहुत ही मुश्किल जोनर है- प्रियंका चोपड़ा

अपनी काबिलियत से पूरी दुनिया में हलचल मचाने के बाद, प्रियंका चोपड़ा टेलीविजन के रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ के पहले एपिसोड में गेस्ट जज के रूप में नजर आयेंगी। उनके साथ होंगे करण जौहर और रोहित शेट्टी। हाल ही में जब उन्होंने इस एपिसोड की शूटिंग की तो सेट पर काफी धमाल किया। बिना किसी गॉडफादर की मदद के अपना नाम कमाने वाली प्रियंका, ने शो पर आने वाली प्रतिभाओं और उभरते कलाकारों की हौसलाअफजाई की।

लोगों को आसान लगता हैं

शूटिंग के दौरान प्रियंका उन प्रतियोगियों की परफॉर्मेंस पर अपनी राय देती हुई और हरेक प्रतियोगी से अपने अनुभवों के बारे में बात करती हुई नजर आईं। जब एक प्रतियोगी ने कॉमिक एक्ट किया तो प्रियंका ने कहा, ‘‘कॉमेडी बहुत ही मुश्किल जोनर है। कॉमेडी में यह समझना बड़ा मुश्किल होता है कि लोग आपके साथ हंस रहे हैं या आपके ऊपर हंस रहे हैं।’’ अपनी बात रखते हुए ‘गोलमाल’ सीरीज के लिये ख्यात रोहित शेट्टी ने कहा, ‘‘कॉमेडी करना सबसे मुश्किल काम होता है और इसकी सबसे बुरी बात है कि लोगों को यह सबसे आसान लगता है।’’

हालांकि, प्रियंका ने कभी भी कॉमेडी फिल्म में हाथ नहीं आजमाया है, जबकि रोहित शेट्टी के साथ हम उम्मीद करते हैं जल्द ही वो कोई नया प्रोजेक्ट लाने वाले हों।

Latest Stories