निर्भय वाधवा ने किया अर्पित रांका को रिप्लेस

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
निर्भय वाधवा ने किया अर्पित रांका को रिप्लेस

क्या आपको पता है कि कितने सारे प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी फिजिक की वजह से भूमिकाएं गंवानी पड़ती है? ऐसे कलकारों की संख्या काफी ज्यादा है। इसका ताजा उदाहरण स्टार प्लस पर एकता कपूर के आगामी शो ‘कयामत की रात’ में कलाकारों के चुनाव के दौरान देखा गया।

‘चंद्रनंदिनी’ में अपनी भूमिका से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले खूबसूरत नौजवान अर्पित रांका, बालाजी के एक और नये शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये पहली पसंद थे। हालांकि, इस शो को निभाने के लिये ऐसे अभिनेता की तलाश थी जिनकी लंबाई 6 फीट 2 इंच से ज्यादा हो। इसलिये, अर्पित ऑडिशन और लुक टेस्ट से तो गुजरे, लेकिन आखिरी मिनट में किरदार की मांग के अनुसार उन्हें इस भूमिका से हाथ धोना पड़ा।

इसी बीच, चर्चित अभिनेता निर्भय वाधवा जोकि 6 फीट 3 इंच के हैं उन्हें ऑडिशन के आखिरी दौर में यह भूमिका मिल गई। यह निर्णय टीवी की महारानी एकता कपूर ने लिया है। इस शो में करिश्मा तन्ना और विवेक दाहिया भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगे।

Latest Stories