सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ में रामा पर फूटा कृष्णदेवराय का गुस्सा

author-image
By Mayapuri Desk
सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ में रामा पर फूटा कृष्णदेवराय का गुस्सा
New Update

सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ में दिखाया जा रहा है कि रामा मुश्किल परिस्थितियों से लड़कर बाहर आ रहा है। यह शो दर्शकों को प्रभावित करता रहा है और उसने एक बार फिर अपनी बुद्धिमानी और राजा कृष्णदेव के प्रति अपनी वफादारी साबित की है। इसके हालिया एपिसोड में, हमने देखा कि रामा (कृष्णा भारद्वाज) और उसका बेटा भास्कर विजयनगर के बच्चा चोर भजनी देवी के लिये जाल बिछाते हैं और उसे पकड़ लेते हैं।

इसके परिणामस्वरूप, राजा कृष्णदेवराय (मानव गोहिल) उन्हें सोने के सिक्के देते हैं। अपने नेकदिली के कारण रामा, उन्हें जरूरतमंदों में बांट देता है। दुष्ट तथाचार्य (पंकज बेरी) इसकी खबर राजा कृष्णदेवराय को दे देता है, जिससे वह गुस्सा हो जाते हैं और उन्हें अपमानित महसूस होता है। वह रामा से साम्राज्य छोड़ने को कहता है। इसी बीच, तथाचार्य की बहन अनंतलक्ष्मी (चाहत मनी पाण्डेय) और शारदा के भाई, गोविंदडुलू (मेघन जाधव) की एंट्री से हास्य की स्थिति बन जाती है। रामा के आस-पास हलचल मच जाती है और वह इन सबके केंद्र में है।

क्या कृष्णदेवराय रामा को माफ कर देंगे या फिर उसे हमेशा के लिये निकाल देंगे?

इस शो में राजा कृष्णदेवराय की भूमिका निभा रहे मानव गोहिल ने कहा, ‘‘इस शो का आगामी एपिसोड इसकी दिलचस्पी को एक अलग ही स्तर पर लेकर जायेगा। कई सारी कहानियों के साथ यह दर्शकों को कभी ना खत्म होने वाला मनोरंजन देगा। कृष्णदेवराय के साथ रामा का बहुत ही खूबसूरत रिश्ता है और दर्शक उनकी दोस्ती की अग्निपरीक्षा देखेंगे।’’

#bollywood news #bollywood #Bollywood updates #television #Telly News #Sony Sab #Tenali Rama #Krishnadevaraya
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe