रामानंद सागर की रामायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड , एक दिन में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा शो

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
रामानंद सागर की रामायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड , एक दिन में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा शो

रामायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना शो

रामानंदसागर के रामायण के धारावाहिक रामायण और उत्तर रामायण की दूरदर्शन पर वापसी ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। जब से रामायण का पुन प्रसारण शुरू हुआ है तब से दूरदर्शन रामायण TRP के रिकॉर्ड बना रहा है। और अब रामायण ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रामायण के 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा। इस तरह वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए  रामायण दुनिया में एक दिन में सबसे ज्यादा देखा जाने वाले मनोरंजन प्रोग्राम बन गया है।

प्रसार भारती ने दी जानकारी

रामानंद सागर की रामायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड , एक दिन में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा शो

Source - Twitter

प्रसार भारती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट कर बताया था कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी (सीरियल्स) के मामले में रामायण सीरियल टॉप पर है। साल 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो भी रामायण सीरियल है।

लॉकडाउन के कारण हर दिन सुबह 9 से 10 बजे और रात में भी 9 से 10 बजे रामायण का प्रसारण हो रहा है। अभी उत्तर रामायण चल रही है, जिसमें लव और कुश के प्रसंग खूब पसंद किया जा रहा है। मंगलवार शाम प्रसारित एपिसोड में दिखाया गया कि माता सीता ने अपने बच्चों को कैसे संस्कार दिए हैं।

रामायण को सबसे ज्यादा किया गया सर्च...

रामानंद सागर की रामायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड , एक दिन में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा शो

Source - Hindustan

हाल ही में वेब सर्विस प्रोवाइडर याहू ने एक सर्वे रिलीज किया है। बता दें कि यह सर्वे पिछले एक महीने में यूजर्स के डेली सर्च के आधार पर है। इस सर्वे में बताया गया है कि भारत में किसके बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। एंटरटेनमेंट की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा कनिका कपूर और रामायण के बारे में सर्च किया गया है।

रामायण सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाले अरुण गोहिल (श्रीराम), दीपिका चिखलिया (माता सीता), सुनिल लहरी (लक्ष्मण), दारा सिंह (हनुमान) और अरविंद त्रिवेदी (रावण) की आज भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है।

ये भी पढ़ें– मिलिए रामानंद सागर की रामायण के ‘लक्ष्मण’ यानि सुनील लहरी से … पढ़े ये दिलचस्प इंटरव्यू

Latest Stories